इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें बस क्लीनर ने सहायक यांत्रि को कुचल दिया , फिलहाल पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है आजाद नगर थाना क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे राम प्रसाद मोर्य जो की नर्मदा प्रोजेक्ट के सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ थे उनके साथ यह घटना घटित हुई है और मौके पर ही उनकी मौत हो गई यह हादसा तब हुआ जब बस का क्लीनर सुबह बस को पार्क कर रहा था और पार्क करते समय क्लीनर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया इस दौरान राम प्रसाद मोर्य उसकी चपेट में आ गए और वह बस उनके ऊपर चढ़ गई , फिलहाल यह पूरी घटना वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई उसके बाद पूरे ही मामले में आजाद नगर पुलिस ने मृतक राम प्रसाद के शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
