इंदौर में विभिन्न तरह से धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पर पैर के घुटने के इलाज के नाम पर बुजुर्ग दंपति से लाखों रुपए ऐंठ लिए गए धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया….।
पूरे मामले में अन्नपूर्णा थाना प्रभारी संजू कमले द्वारा बताया गया कि कुशल पिता मधुसूदन गोयल उम्र 40 वर्षीय द्वारा शिकायत की गई की कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के पिता को अपनी बातों में उलझा कर इलाज के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए निकलवा लिए गए मेरे पिता द्वारा स्वयं मुझे ही रुपए दिए गए थे इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने कहा कि तुम्हारे पिता ने कहा है कि यह रुपए मुझे दे दीजिए जिस पर से मैंने वह रुपए अज्ञात व्यक्तियों के सुपुर्द कर दिए थे और वहां से दोनों व्यक्ति फरार हो गए पूरा मामले में अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क किया गया तो वह नहीं मिल पाए इसके बाद पूरा मामले में अन्नपूर्णा खाने पर 420 ही सही देवी ने धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है
