
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक घटना बीजे विहार कालोनी निवासी 66 वर्षीय डॉ.अगस्त्य कुमार चौधरी के साथ हुई है। चौधरी धार के शासकीय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर रहे है।
हाई कोर्ट चौराहा से पीछा कर रहे बदमाशों ने चितावद में की चोरी
इंदौर। डॉक्टर के स्कूटर की डिक्की से 5 लाख रुपये का हार और बाजूबंद चोरी हो गया। जूलरी शोरूम से निकल कर डॉक्टर डेयरी पर दूध लेने रुके थे। शक है बदमाश शोरूम से ही पीछा करते हुए आए थे ।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तो निकाले बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं हुए। एक अन्य घटना भी सामने आई है जो तुकोगंज थाने के सामने की है।
