इंदौर में पौधारोपण का बना कीर्तिमान, लेकिन पुराने पेड़ों को बचाने में नाकाम, हजारों चढ़ेंगे मेट्रो की भेंट
इंदौर में शहर के विकास कार्यों के लिए अधिकांश पेड़ों को काटा और ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। पिछले वर्ष फ्लाईओवर निर्माण के लिए ट्रांसप्लांट किए गए ढाई हजार पेड़ों का अधिकांश सूख रहे हैं।
इंदौर में शहर के विकास कार्यों के लिए अधिकांश पेड़ों को काटा और ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। पिछले वर्ष फ्लाईओवर निर्माण के लिए ट्रांसप्लांट किए गए ढाई हजार पेड़ों का अधिकांश सूख रहे हैं। अब फिर से ट्रांसप्लांट होने जा रहे हैं।
फ्लाईओवर के लिए ट्रांसप्लांट किए गए कई पेड़ सूखे
इंदौर मेट्रो के लिए ट्रांसप्लांट किए जा रहे हजारों पेड़
विशेषज्ञ ने कहा, ट्रांसप्लांट करने का तरीका सही नहीं
इंदौर। जिले में वर्षाकाल में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में गत दिनों एक दिन में 11 लाख पौधे लगाने का कीर्तिमान भी बनाया जा चुका है। दूसरी तरफ शहर में विकास कार्यों के लिए पेड़ों की कटाई और ट्रांसप्लांट का काम जारी है। गत वर्ष शहर के प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए हजारों पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया था। दावा था कि सभी पेड़ जीवित रहेंगे, लेकिन अधिकांश पेड़ सूख चुके हैं। अब मेट्रों के लिए फिर से पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा।रोबोट चौराहे पर दो दिन से पेड़ों की छंटनी की जा रही है।
करीब ढाई हजार पेड़ों को किया गया था ट्रांसप्लांट
शहर में खजराना, भंवरकुआं, लवकुश और फूटी कोठी चौराहों पर बन रहे फ्लाईओवर के लिए गत वर्ष करीब ढाई हजार पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया था। यह पेड़ सुपर कारिडोर, अटल बिहारी वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय परिसर आदि स्थानों पर ट्रांसप्लांट किए गए थे। इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने एजेंसी की थी और पूरी प्रक्रिया अपनाकर पेड़ ट्रासप्लांट किए थे।
देखरेख के अभाव में सुपर कारिडोर और अटल बिहारी वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय परिसर के अधिकांश पेड़ सूख चुके हैं। ट्रांसप्लांट के बाद ठेकेदार की जिम्मेदारी थी कि वह पेड़ों की देखरेख भी करेंगे, लेकिन उचित देखभाल नहीं होने से पेड़ सूख गए।
कई सूखे पेड़ उखाड़े गए
अटल बिहारी वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय परिसर में ट्रांसप्लांट किए गए कई सूखे पेड़ों के तनों को उखाड़ दिया गया। ठेकेदार द्वारा ही यह कार्य किया गया। बावजूद अभी भी सूखे पड़े खड़े हैं। यह पेड़ भंवरकुआ चौराहे से ट्रांसप्लाट किए गए थे। यही हाल अन्य स्थानों पर है। धीरे-धीरे पेड़ों के तनों को हटाया जा रहा है।
रिटायर डिप्टी कंजरवेटर अशोक खराटे ने बताया कि, “इंदौर में ट्रांसप्लांट करने का तरीका चुनिंदा लोगों को ही पता है। बिना तकनीक के पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। ट्रांसप्लांट करने वालों को रूट सिस्टम तक की जानकारी नहीं है। इस वजह से पेड़ों को उचित ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।”
यह है उचित प्रक्रिया
जुलाई से सितंबर के बीच किया जाए ट्रांसप्लांट
पेड़ों के साथ जड़ें मिट्टी के साथ निकाली जाएं
डालियों की छटनी की जाए, तने को छोड़कर
ट्रांसप्लांट में उचित केमिकल का उपयोग हो
गर्मियों में एक दिन छोड़कर भरपूर पानी दिया जाए
गत वर्ष यहां से किए थे पेड़ ट्रांसप्लांट
खजराना चौराहा – 1313
भंवरकुआं चौराहा – 700
लवकुश चौराहा – 200
फूटी कोठी – 256
यहां से भी फ्लाईओवर के लिए पेड़ हो रहे ट्रांसप्लांट
सत्यसाई चौराहा – 133
मूसाखेड़ी चौराहा – 155
आइटी चौराहा – 351
देवास नाका – 400

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले