अयोध्या में श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रहे आयोजन में तमाम सुरक्षा व्यवस्था की गई है तो वहीं देश भर में पुलिस आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने मैं जुटी हुई है और इसी के तहत इंदौर में पुलिस द्वारा कई किलोमीटर का फ्लैक मार्च निकालकर आयोजको से चर्चा की गई…।
इंदौर में भी अयोध्या में हो रहे श्री राम लाल के आयोजन की धूम साफतौर पर नजर आ रही है तमाम स्थानों पर कई धार्मिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें श्री राम कथा से लेकर प्रभात फेरिया निकल जा रही हैं और इन तमाम धार्मिक आयोजनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा फिलेक मार्च निकालकर आयोजको से चर्चा की जा रही है तो वहीं वारदात को अंजाम देने वाले या फिर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वाले सामाजिक तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है ताकि शहर का सौहार्द और एकता कायम रखते हुए 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के साथ ही इंदौर में भी धूमधाम से श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन संपन्न किया इसी को लेकर जोन 2 के अभिषेक रंजन एसीपी द्वारा बताया गया कि तमाम आयोजकों से धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा हुई है और शासन की जो गाइडलाइन है उसी अनुसार धार्मिक आयोजन आयोजित करने की दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं शहर में शांतिपूर्ण रूप से धार्मिक आयोजन हो सके इसके लिए चार थानों के बाल और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ फिलेक मार्च निकाला जा रहा है और लोगों से चर्चा कर कार्यक्रम का जायजा लिया जा रहा है
