इंदौर में पटाखा फोड़ने पर विवाद और पत्थरबाजी करने वाले 4 गिरफ्तार, दो महिलाओं सहित 12 पर FIR
इंदौर में पटाखा फोड़ने के विवाद में चार मुख्य आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर कार्रवाई की। कुल 12 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इंदौर में पटाखा फोड़ने के विवाद में चार मुख्य आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर कार्रवाई की। कुल 12 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को क्षेत्र में शांति बनी रही, जबकि गोवर्धन पूजा पुलिस की निगरानी में हुई।
दीवाली पर विवाद बढ़ाने वाले चार मुख्य आरोपित गिरफ्तार
दो महिलाओं सहित 12 आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा: कानून व्यवस्था में दखल बर्दाश्त नहीं होगा
इंदौर : छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटाखा फोड़ने की मामूली बात पर विवाद को बढ़ावा देने वाले चारों मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ सीसीटीवी फुटेज और इंटरनेट मीडिया पर मिले साक्ष्य और रहवासियों के बयान के आधार पर आरोपित बनाया है। शनिवार को भी रविदासपुरा, कागदीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। शनिवार को क्षेत्र में शांति रही, वहीं हिंदू परिवार ने पुलिस के साए में ही गोवर्धन पूजा की। पुलिस के अनुसार दो महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित नदीम, शानू, सलमान और फैजल को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया।
देर रात पहुंचे कमिश्नर
घटना का कारण जानने के लिए शुक्रवार रात डेढ़ बजे कमिश्नर संतोष सिंह छत्रीपुरा थाने पहुंचे थे। यहां करीब आधे घंटे तक रुके और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसीपी जोन-चार ऋषिकेश मीना के अनुसार छोटी सी घटना को लेकर असामाजिक तत्वों ने बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की थी। छोटे बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सभी 12 आरोपित उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कानून हाथ में लेने का प्रयास सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी : डा. यादव
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मामले को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर में दीपावली मना रहे बच्चे और उनके स्वजन को पटाखे जलाने से रोका गया। कानून व्यवस्था हाथ में लेने का प्रयास किया गया। यह हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं होगा। सभी धर्मों के लिए सरकार खड़ी है, लेकिन कोई दीपावली नहीं मनाने दे, यह कैसे हो सकता है? वहीं शनिवार को एकलव्य सिंह गौड़ ने रविदासपुरा में जाकर हिंदू परिवार के लोगों से चर्चा की। बता दें कि घटना में नौ लोगों को पथराव के कारण चोट आई है। बदमाश ने गर्भवती महिला के पेट में भी लात मारी थी, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले