इंदौर में नशे के कारोबार पर सख्ती, अटैच होगी माफियाओं की संपत्ति
डीआईजी (नारकोटिक्स) महेशचंद्र जैन के अनुसार व्यावसायिक मात्रा में ड्रग्स मिलने पर पूरे प्रदेश में 29 प्रकरण तैयार किए गए हैं। मंदसौर, नीमच के तस्करों पर बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई है।
डीआईजी (नारकोटिक्स) महेशचंद्र जैन के अनुसार व्यावसायिक मात्रा में ड्रग्स मिलने पर पूरे प्रदेश में 29 प्रकरण तैयार किए गए हैं। मंदसौर, नीमच के तस्करों पर बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई है। करीब 10 तस्करों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने चल-अचल संपत्ति की विवरण निकाल लिया है।
इंदौर पुलिस ने सफेमा कोर्ट में पेश किए हैं ये सारे केस।
40 पैडलर और तस्करों का रिकॉर्ड किया गया है तैयार।
नशे की लत लगाकर नस्लें खराब करने वाले ड्रग माफिया की आर्थिक कमर तोड़ी जाएगी। कमिश्नर प्रणाली के बाद पहली बार 11 तस्करों की संपत्ति अटैच करवाने की तैयारी है। पुलिस ने चल-अचल संपत्ति की जानकारी के साथ केस तैयार कर लिए हैं। एक महिला सहित दो तस्करों के केस सफेमा कोर्ट में भेजे हैं। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (ई) के तहत चल रही है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के अनुसार मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त करीब 40 पैडलर और तस्करों का रिकार्ड तैयार किया गया है।
नशा बेचकर बनाई लाखों रुपये की संपत्ति
इसमें पुलिस ने उन लोगों की छंटनी की, जो पेशेवर तस्कर हैं और ब्राउन शुगर, स्मैक, एमडी और चरस बेच कर लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। पुलिस ने तस्करों को सबक सिखाने के लिए एनडीपीएस एक्ट के प्रविधान का प्रयोग कर उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटा कर सफेमा कोर्ट में केस प्रस्तुत कर दिए हैं।
सजा होने पर जब्त कर ली जाएगी संपत्ति
एक्ट की धारा 68 (ई) में सुनवाई तक संपत्ति अटैच ही रहेगी। सजा होने पर संपत्ति शासन द्वारा जब्त कर ली जाएगी। बरी होने पर कोर्ट संपत्ति भी रिलीज करेगी। नगरीय सीमा में पहली बार तस्करों पर इस तरह की सख्ती हुई है।
थाना प्रभारियों को प्रशिक्षित करवाया
थाना प्रभारियों को सफेमा (मुंबई) कोर्ट के एक्सपर्ट की सहायता से प्रशिक्षित करवाया गया है। पुलिस कानीबाई, अमन वसुनिया, पांगु बाई, भोला, समीर सैंडी का रिकार्ड तैयार कर चुकी है।
प्लाट, बैंक खातों की जानकारी
एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक आरोपित अमन वसुनिया को मादक पदार्थ की सप्लाई करते पकड़ा था। पूछताछ में तस्कर ने बताया वह ड्रग का व्यवसाय करता है। पुलिस ने उसके प्लाट, मकान और बैंक खातों की जानकारी के साथ सफेमा कोर्ट के लिए प्रकरण तैयार किया।
महिला तस्कर पर शिकंजा
आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली कानी बाई भी वर्षों से ड्रग सप्लाई में लिप्त है। सख्ती करने पर वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गणेशनगर में रहने चली गई। पुलिस ने उसके विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (ई) में कार्रवाई की है। कानी बाई के मकान और बैंक बैलेंस की जानकारी निकाली गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले