इंदौर में तीन साल के बच्चे की मां से रेप:पहले लिव-इन में रहा फिर दूसरी लड़की से रचा ली शादी
इंदौर के खजराना में रहने वाली 29 साल की शादीशुदा महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है, जो उज्जैन में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल तक आरोपी के साथ लिव-इन में रही।
इंदौर के खजराना में रहने वाली 29 साल की शादीशुदा महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है, जो उज्जैन में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल तक आरोपी के साथ लिव-इन में रही।
इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाए। बाद में उज्जैन जाकर दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस ने उज्जैन से आरोपी की गिरफ्तारी की। उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।
खजराना पुलिस के मुताबिक 29 साल की शादीशुदा महिला की शिकायत पर शुभम पुत्र कैलाश राठौर, निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी, नयापुरा उज्जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। उसकी शादी 12 साल पहले खंडवा में हुई।
शादी के तीन साल बाद बेटा हुआ। पति द्वारा 9 साल पहले बुरी तरह मारपीट की गई, तो वह पति से अलग हो गई और इंदौर आ गई। यहां नौकरी करने लगे। वह एक युवती के साथ रूम शेयर करती थी। जो शुभम की बहन थी। 2020 में शुभम यहां आने-जाने लगा, तो दोनों की पहचान हो गई। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे।
बहन ने झगड़ा किया तो शुभम लिव-इन में रहने लगा
पीड़िता ने बताया कि शुभम की बहन को शुभम से मेरा मिलना और बात करना पंसद नहीं था। इसके चलते उसने मुझसे विवाद किया और रूम छोड़कर चली गई। शुभम इसके बाद मेरे साथ रहने आ गया। मैंने शुभम को पहले से बेटे और शादी को लेकर बताया, तो उसने कहा कि उसकी पुरानी लाइफ से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद शुभम ने शादी की बात करते हुए कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती तो कहता कि तुम मेरी पत्नी ही हो। घर में ही सिंदूर लेकर मांग भर देता। एक बार हिंदू रीति-रिवाज से शादी की बात की तो मारपीट कर दी।
उज्जैन जाने के एक दिन पहले की जबरदस्ती
पीड़िता ने बताया कि 8 अगस्त 2023 को शुभम जब घर आया तो उसने संबंध बनाने का प्रयास किया। संबंध बनाने से इनकार करने और शादी करने के लिए कहा, तो शुभम नाराज हो गया। पहले उसने मारपीट की। फिर कहा कि वह कल ही परिवार से बात करेगा और शादी करके अपने साथ उज्जैन ले जाएगा। इसके बाद उसने जबरदस्ती की। अगले दिन शुभम उज्जैन जाने का कहकर गया, फिर वापस ही नहीं आया।
फोन उठाना बंद किए,शादी कर ली
पीड़िता ने बताया कि वह छह माह से शुभम से नहीं मिली। उज्जैन जाने के कुछ दिन बाद उसने कॉल रिसीव करना बंद कर दिए। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से शादी की जानकारी लगी। तब शुभम से जैसे-तैसे बात की और कहा कि अगर शादी नहीं करना थी, तो धोखा क्यों दिया। इस पर शुभम ने बात करने और आगे संबंध रखने की बात से इनकार कर दिया। पीड़िता ने कहा कि वह डिप्रेशन में चली गई। फिर बेटे को लेकर थाने आई और शुभम के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
