देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में टीसीएस के इंजीनियर पर दहेज प्रताड़ना का केस:पत्नी को घर से निकाला, कहा-20 लाख रुपए और बड़ी कार लाओ

इंदौर के लसूड़िया थाने में बेंगलुरू की निजी कंपनी में पदस्थ महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पति से उसकी मेट्रोमोनियल साइट्स से पहचान हुई थी।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के लसूड़िया थाने में बेंगलुरू की निजी कंपनी में पदस्थ महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पति से उसकी मेट्रोमोनियल साइट्स से पहचान हुई थी। शादी की तो सास-ससुर नहीं आए। बाद में रुपए मांगे। उसे जर्मनी में पति ने अकेले छोड़ दिया। भारत आने के बाद सैलरी के रुपए लेता रहा और परेशान कर घर से निकाल दिया।
लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्वाति वर्मा (32) निवासी महालक्ष्मी नगर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति आशुतोष वर्मा निवासी ब्लाक वन वंडरवाल सोमपुरा गेट के पास सरजापुरा बेंगलुरु कर्नाटक ससुर कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी लखनऊ, सास गीता के खिलाफ 498ए भादवि, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
स्वाति ने बताया कि तीनों ने उसे बड़ी कार (SUV) कार और 20 लाख नकद लाने के लिए परेशान किया। पीड़िता का पति बेंगलुरु में टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है। वहीं, स्वाति निजी फाइनेंस कंपनी में है।
स्वाति ने अपनी शिकायत में बताया
वह वर्तमान में बेंगलुरु में रह रही है। यहां निजी कंपनी में जॉब है। 14 मई 2017 को पलासिया के आर्य समाज के मंदिर में उसकी शादी आशुतोष से हुई है। दोनों की पहचान 2016 में मेट्रोमोनियल साइट्स से हुई। इसके बाद दोनों के पिता की आपस में बात हुई। 7 मई 2017 में सगाई हुई तो आशुतोष को मेरे पिता ने ढाई लाख नकदी और 30 ग्राम सोने की अंगूठी और सोने की चेन दी।
इसके बाद उन्होंने एसयूवी कार और 20 लाख मांगे। इसके बाद शादी की बात कही। पिता ने यह सब देने में असमर्थता बताई। सास-ससुर ने मोबाइल पर कॉल कर सगाई तोड़ने की बात कही। पिता ने बात करके आशुतोष को राजी किया। शादी इंदौर में होने की बात हुई तो सास-ससुर नहीं आए। तब पिता ने करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण उपहार में दिए।
सास-ससुर ने रखे जेवर, पति ने जर्मनी में किया परेशान
सास-ससुर ने शादी के बाद कहा कि तुम दोनों को बाहर रहना है। इतने जेवर कैसे रखोगी। सभी जेवर लेकर अपने पास रख लिए। कई बार मांगने पर वापस नहीं किए। सास कोई ना कोई बहाना बना देती। आशुतोष जर्मनी में थे। तो शादी के बाद वापस चले गए। कुछ समय बाद वह भी वीजा मिलने पर जर्मनी चली गई।
जर्मनी पहुंचते ही आशुतोष ने कहा कि विदेश में खर्च चलाना मुश्किल होता है। वह जॉब के लिए दबाव बनाने लगे। यहां वह प्रताड़ित करता और माता-पिता से रुपए लाने की बात करने लगा। सास-ससुर ने कहा कि आशुतोष आगे पढ़ाई जर्मनी में कर लेगा। इसके लिए 25 लाख रुपए लगेंगे जो माता-पिता से ले लेना। वहीं, स्टेटस के हिसाब से एसयूवी कार भी मांगना। तब पिता ने इतने रुपए होने की बात से इंकार कर दिया।
यहां जर्मनी में जर्मन लैंग्वेज नहीं आने के चलते नौकरी में दिक्कत आने लगी। तब जर्मन लैंग्वेज सीखने का काेर्स शुरू किया। इस दौरान आशुतोष का प्रोजेक्ट खत्म हुआ तो उसे इंडिया बुला लिया गया। वहां मुझे रुपए की जरूरत थी तो पति ने इनकार किया और कहा कि अपने माता-पिता से मांग लो। इस दौरान पिता से 3 लाख रुपए अकाउंट में डलवाए। कोर्स खत्म होने के बाद इंडिया आ गई। यहां कोविड की शुरुआत में जॉब नहीं मिली। पति जाॅब नहीं हाेने के कारण अनाप शनाप कहते। सास-ससुर ने कहा कि पिता से रुपए और कार की व्यवस्था का कहा था, उसका क्या हुआ?
सास-ससुर ने कहा कि बेटे की शादी ज्यादा पैसे वालों के यहां करवा देंगे तो सब मिल जाएगा। सास-ससुर लखनऊ से जब भी बेंगलुरु आते तो इसी बात को लेकर विवाद करते। माता-पिता को यह बात कही तो उन्होंने कहा कि थोड़ा धैर्य रखो। सब ठीक हो जाएगा।
2021 में जॉब लगी तो आशुतोष ने कहा कि सैलरी के रुपए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया करे। इस बात को लेकर उसने मारपीट भी की। गृहस्थी ठीक चले इसलिए सैलरी के रुपए आशुतोष के अकाउंट में डालने लगी। अब तक करीब 21 लाख 74 हजार रुपए अकाउंट में डलवाए हैं।
सोशल मीडिया पर लड़कियों से चैटिंग का आरोप
स्वाति ने अपनी शिकायत में बताया कि आशुतोष को सोशल मीडिया की लत है। वह दिन रात विभिन्न साइट्स से महिलाओं से चैटिंग करता है। उसे इस बारे में समझाया। लेकिन, उसने बात नहीं सुनी। आशुतोष ने बच्चे पैदा करने से इनकार कर दिया। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने 1 जुलाई 2024 को बेंगलुरु में अलग कमरा लेकर रहने लगी। उसने इसके बाद मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। किराये के घर का पता ढूंढने लगा।
कहने लगा कि उसे पता नहीं बताया तो आफिस आकर जॉब छुड़वा देगा। 20 अक्टूबर से महालक्ष्मी नगर में पीड़िता माता-पिता के पास आकर रहने लगी। माता-पिता ने जो गहने दिए थे, वह भी सास-ससुर ने वापस नहीं किए। उन्होंने लखनऊ में भी साथ रखने से इनकार कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
↑