इंदौर में चार चौराहों पर राह होगी आसान, मुख्यमंत्री आज शहर को सौंपेंगे फ्लाईओवर
इंदौर शहर में फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। इन चौराहों पर अब काम पूरा हो चुका है। आज से इन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
इंदौर शहर में फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। इन चौराहों पर अब काम पूरा हो चुका है। आज से इन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शहर को चारों फ्लाईओवर की सौगात देंगे।
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर होगा मुख्य समारोह और लोकार्पण।
चारों फ्लाईओवर पहुंचकर पूजन के बाद लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री।
222 करोड़ रुपये की लागत से बने, ईंधन और समय की होगी बचत।
स्वच्छता में अव्वल इंदौर में यातायात सुगमता की पहल करते हुए विभिन्न चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के चार चौराहों फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश पर फ्लाईओवर तैयार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। मुख्य समारोह सोमवार शाम पांच बजे फूटी कोठी चौराहे पर होगा। यहां मुख्यमंत्री पूजन और पट्टिका अनावरण के साथ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीनों फ्लाईओवर पर पहुंचकर वहां पूजन कर लोकार्पण करेंगे।
दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण
करीब दो साल पहले शहर में फ्लाईओवर बनाने का सिलसिला शुरू हुआ था। आइडीए ने शहर के प्रमुख दस चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी। चार चौराहों पर निर्माण किया। फूटी कोठी और भंवरकुआं दोनों तरफ से यातायात शुरू किया जाएगा। जबकि लवकुश और खजराना फ्लाईओवर की एक-एक भुजा से यातायात शुरू होगा। यहां एक-एक भुजा का निर्माण मंदिर की बाधा के कारण पूरा नहीं हो सका है।
रविवार को हुई सजावट
लोकार्पण से पहले रविवार को सभी फ्लाईओवर पर सजावट की गई। लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
सबसे कम समय फूटी कोठी में
फूटी कोठी फ्लाईओवर का निर्माण सबसे कम समय में पूरा किया गया है। यहां खोदाई में नीचे पत्थर आने से पिलर ओपन बीम में बनाए गए। कोई बाधा नहीं होने से काम तेज गति से जारी रहा।
यातायात होगा सुगम, फ्लाईओवरों पर आज से सरपट दौड़ेंगे वाहन
फूटी कोठी चौराहे पर लोकार्पण समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शहर के चार चौराहों पर बन रहे फ्लाईओवर में से तीन भंवरकुआं, खजराना और लवकुश फ्लाईओवर दो भुजाओं में बनाए गए हैं। भंवरकुआं की दोनों भुजाएं तैयार हो चुकी हैं और दोनों का लोकार्पण किया जाएगा।
जबकि खजराना और लवकुश चौराहा की एक-एक भुजा का लोकार्पण होगा। खजराना पर बंगाली चौराहा से रोबोट चौराहा जाने वाली भुजा और लवकुश चौराहा पर एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर जाने वाली भुजा का लोकार्पण होगा। दोनों फ्लाईओवर की एक-एक भुजा दीपावली के बाद शुरू होगी।
फूटी कोठी फ्लाईओवर
18 माह में तैयार
610 मीटर लंबाई
24 मीटर चौड़ाई
छह लेन होगी
57.77 करोड़ लागत
फरवरी 2023 से कार्य प्रारंभ
अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
दो लाख लोगों का सुगम होगा आवागमन
भंवरकुआं फ्लाईओवर
24 माह में तैयार
625 मीटर लंबाई
24 मीटर चौड़ाई
छह लेन होगा
55.77 करोड़ लागत
दो भुजाओं में बना है फ्लाईओवर
अक्टूबर 2022 से कार्य प्रारंभ
अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
दो लाख लोगों की राह होगी सुगम
दोनों भुजाओं का होगा लोकार्पण
लवकुश फ्लाईओवर
19 माह में (एक भुजा तैयार)
675 मीटर लंबाई
24 मीटर चौड़ाई
छह लेना होगा
66.88 करोड़ रुपये लागत
दो भुजाओं में बना है
फ्लाईओवर- नवंबर 2022 से कार्य प्रारंभ
अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
एक भुजा एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर का लोकार्पण
खजराना फ्लाईओवर
18 माह में (एक भुजा तैयार)
500 मीटर लंबाई
24 मीटर चौड़ाई
छह लेन होगा
41.19 करोड़ रुपये लागत
दो भुजाओं में बना है
फ्लाईओवर- फरवरी 2023 से कार्य प्रारंभ
अक्टूबर 2024 में लोकार्पण
दो लाख वाहनों की राह होगी सुगम
एक भुजा बंगाली से रोबोट चौराहा जाने वाली का लोकार्पण

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले