इंदौर में गेर में हथियार लेकर पकड़े गए तो लगेगी रासुका
प्रत्येक गेर के साथ निगम के अधिकारी प्रभारी के रूप में रहेंगे मौजूद। सबसे पहले राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकलेगी। 30 मार्च को शहर के मध्य क्षेत्र में गेर हर वर्ष की तरह निकलेगी। यूनेस्को के मापदंडों का कराया जाएगा पालन।
- प्रत्येक गेर के साथ निगम के अधिकारी प्रभारी के रूप में रहेंगे मौजूद। सबसे पहले राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकलेगी।
- 30 मार्च को शहर के मध्य क्षेत्र में गेर हर वर्ष की तरह निकलेगी।
- यूनेस्को के मापदंडों का कराया जाएगा पालन।
- शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
इंदौर। 30 मार्च को शहर के मध्य क्षेत्र में गेर हर वर्ष की तरह निकलेगी। इस बार गेर के क्रम में बदलाव किया गया है। इस बार गेर के साथ समन्वय के लिए नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हथियार लेकर आने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
कलेक्टर कार्यालय में गेर की व्यवस्था को लेकर आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। इसमें तय हुआ कि शहर के मध्य क्षेत्र में रंगपंचमी पर रंगारंग गेर निकलेगी। गेर पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाली जाएगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा। गेर में आदर्श आचार संहिता का पालन भी करना होगा। इसके तहत किसी भी राजनीतिक दलों के चिन्ह, बैनर, पोस्टर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।
कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों से कहा कि वे अपनी-अपनी गेर निर्धारित समय के साथ तय क्रम से ही निकालें। समय एवं अनुशासन का विशेष रूप से पालन करें। वे यह तय करें कि किसी भी तरह की हुडदंग नहीं हो। बैठक में पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सबसे पहले राधा कृष्ण फाग यात्रा
गेर शहर में परंपरागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जाएगी। बैठक में सभी आयोजकों की सहमति से गेर के क्रम में संशोधन किया गया है। अब सबसे पहले राधाकृष्ण फाग यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सुबह ठीक 10 बजे निकलना प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद क्रमश: टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी।
यूनेस्को के मापदंडों का होगा पालन
कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि गेर को यूनेस्को की धरोहर में शामिल करने के लिए पत्र लिखा गया है। गत वर्ष गरबा को यूनेस्को की सूची में शामिल करने से दो साल अन्य कार्यक्रम शामिल नहीं हो सकते। इसलिए अगले साल यूनेस्को की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस बार यूनेस्को के मापदंडों का पालन कराया जाएगा। रहवासियों के घरों को चिन्हित कर गेर देखने की व्यवस्था की जाएगी।
एक तरफ लगेंगे मंच
गेर में स्वागत के लिए लगने वाले मंच की व्यवस्था भी तय की गई। कलेक्टर सिंह ने कहा कि व्यवस्था को देखते हुए सभी स्वागत मंच सड़क के एक ही तरफ लगवाए जाएंगे। दूसरी तरफ मंच नहीं होंगे।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने कहा कि गेर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सीसीटीवी और वीडियो कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे गेर मार्ग को सेक्टर के रूप में विभाजित कर सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। सेक्टरवार नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे मार्ग पर 2 डीसीपी को नोडल बनाया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले