देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में कल 51 लाख पौधरोपण की लॉंचिग 7 से 14 जुलाई तक रोपे जाएंगे आखिरी दिन रेवती रेंज पर 11 लाख पौधे रोप बनेगा रिकॉर्ड
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में कल 51 लाख पौधरोपण की लॉंचिग 7 से 14 जुलाई तक रोपे जाएंगे आखिरी दिन रेवती रेंज पर 11 लाख पौधे रोप बनेगा रिकॉर्ड

पीएम मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देश भर में लगाए जाने वाले 140 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान में भी इंदौर ने नंबर 1 आने की योजना बना ली है।

Abhishek Raghuvanshi15 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पीएम मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देश भर में लगाए जाने वाले 140 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान में भी इंदौर ने नंबर 1 आने की योजना बना ली है। यहां 7 से 14 जुलाई के बीच 51 लाख पौधारोपण करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत रविवार 16 जून को प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे। यह अभियान प्रदेश के नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है, जो अपनी सीमा से बाहर जाकर भी पेड़ लगाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए अब तक शहर के अलग अलग शासकीय विभाग, संस्थाओं, समाज, इंडस्ट्रीज, व्यापारिक संगठन, रहवासी संघों के साथ 50 बैठके की जा चुकी है। इसे पूरे शहर का मिशन बना दिया है। यह विश्व का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान बनने वाला है। इंदौर में 3000 लोकेशन पर पौधे लगाए जायेंगे, जिनकी मैप पर जियो टैगिंग भी की जाएगी। इसकी वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति देख सकेगा, उसके घर के नजदीक कहा प्लांट लगा रहे है। जमीन देखकर पौधे लगाएंगे कौनसा पौधा कहा लगेगा यह तय किया जा चुका है। पौधारोपण के लिए गड्ढे करने के लिए 20 पोकलैंड, 25 जेसीबी, 250 मजदूर जुटे हुए है। अलीराजपुर और झाबुआ से भी एक्सपर्ट आयेंगे जो रेवती पकड़ी पर प्लांटेशन करेंगे। यह शहर की मानसिकता बदलने का अभियान है। इसमें हम एक प्रयोग करने वाले है, एक व्यक्ति 10 पेड़ लगाए। हमारे पूर्वजों के नाम छोटे छोटे वन बने, रामायण के सभी पात्रों के नाम से भी छोटे वन बनाएंगे। इस अभियान के लिए 51 लाख गड्ढे खोदना सबसे बड़ी चुनौती था। पहले दिन 7 हजार गड्ढे हुए थे, जिनकी संख्या बढ़ती जा रही है और कल से 2 लाख गड्ढे हर दिन होंगे। इंदौर प्रशासन के सभी विभाग के अधिकारी इसमें जुटे हुए है। यही नहीं अगली पीढ़ी को भी इसके लिए तैयार करने के उद्देश्य से हर स्कूल में बच्चों के लिए बीज और थैली देंगे, स्कूल संचालक मिट्टी देंगे और स्कूल के बच्चे पौधे लगाएंगे। ये बच्चे पेड़ बनाएंगे तो आने वाले समय में पेड़ खरीदने नही पड़ेंगे। इस अभियान के लिए 40 लाख पेड़ वन विभाग से, 10 लाख पेड़ अलग अलग जगह से लिए जायेंगे। साउथ इंडिया से जितने के पेड़ खरीदे, उतना खर्च लाने में लग रहा है। इस अभियान के माध्यम से हम पूरी दुनिया को मार्गदर्शन देंगे। पहले यह अभियान 1 दिन में करने की योजना थी, लेकिन शहर के सभी पर्यावरणविद के साथ बैठे तो पता चला कि पेड़ लगा देंगे, लेकिन सुरक्षित नहीं रहेंगे। सही तरह से पेड़ लगाने की ट्रेनिंग आम जनता को दी जाएगी, पौधे प्लास्टिक की थैली में होंगे तो उसे कैसे निकाले ताकि पौधे की जड़ में नुकसान न हो इसकी जानकारी आम जनता को वीडियो के माध्यम से देंगे। वन विभाग से उनके प्लांटेशन के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि 30 प्रतिशत पौधे भी बढ़ जाते है तो वो पर्याप्त है, लेकिन हमारा प्रयास है कि सभी 100 प्रतिशत पौधे जीवित रहे। इसके लिए हम टीम बनाएंगे, यदि कोई पेड़ सूख जाए तो उसे बदल दिया जाए। दूसरे राज्यों के पेड़ वहा के मौसम के अनुसार होते है, यहां लगाने में कुछ नष्ट हो सकते है, ऐसे पौधो के बदलने के लिए 5 लाख पेड़ एक्स्ट्रा रहेंगे। इस अभियान में नगर निगम नोडल एजेंसी है, जो निगम सीमा के बाहर भी पौधे लगाने में मदद करेगा। किसान चाहे तो फलदार वृक्ष फ्री देंगे, बागड़ की बाउंड्री में बांस लगाए, 6 साल में बढ़ जाता है उसकी कीमत बढ़िया हो जाती है, सरकार बांस को प्रमोट कर रही है। अभियान का उद्देश्य मुख्य तौर पर ऑक्सीजन बढ़ाना, धरती का तापमान कम करना, पेड़ लगाकर भूजल बढ़ाना, प्रदूषण कम करना है। प्रयास है कि शहर का हर व्यक्ति पेड़ लगाए। प्रतिपक्ष से भी पेड़ लगाने के अभियान में शामिल होने के लिए बात करेंगे। प्रदेश के आगामी बजट में नई कंडिका बना रहे है। हर शहर में जनसंख्या के आधार पर उसमे फेफड़े होना चाहिए, छोटे छोटे वन होना चाहिए। नए बजट में इसका प्रावधान रहेगा। कल सीएम डा मोहन यादव अभियान का नाम, लोगो, टी शर्ट, प्रचार प्रसार की सामग्री का विमोचन करेंगे। हर पौधे में साथ प्लेट भी लगाएंगे, जिसमे पेड़ लगाने वाले का नाम लिखा होगा। ये प्लेट बेहद कम दामों में उपलब्ध करवाएंगे। 14 जुलाई को 11 लाख पेड़ रेवती रेंज में लगाकर रिकॉर्ड बनाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम गड्ढे गिनेगी, पूरे अभियान पर नजर बनाए रखेगी। अपील के बाद इस कैंपेन का नाम, स्लोगन, गाना तय करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से 5 हजार मैसेज मिले है। नंदानगर में हर गली किसी किस्म के फल और सब्जी के नाम होगी, यहां क्षेत्र 2 के विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में साढ़े 3 हजार पेड़ लगाए जायेंगे। इस अभियान का खर्च नगर निगम, प्रदेश शासन और जन भागीदारी से खर्च उठाएंगे, जो करोड़ो रुपए है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम को भी आमंत्रित किया है, गृह मंत्री ने कहा है वो भी आ सकते है, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी अभियान में शामिल होंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑