इंदौर में आधी रात युवती का बर्थडे मनाने पहुंचे युवक:रहवासियों से विवाद के बाद हुई मारपीट,बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे, दोनों पक्षों पर FIR
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवती के बर्थडे के दौरान देर रात तक पार्टी करने के मामले में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से हिंदूवादी थाने पहुंचे। यहां एफआईआर को लेकर हंगामा किया।

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवती के बर्थडे के दौरान देर रात तक पार्टी करने के मामले में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से हिंदूवादी थाने पहुंचे। यहां एफआईआर को लेकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की और से कार्रवाई की है। हिंदू पक्ष के लोगों का आरोप है कि यहां डांस क्लास के नाम पर अवैध गतिविधि संचालित होती हैं।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार परिवहन नगर में युवती के बर्थडे पार्टी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां रहवासियों ने युवकों पर मारपीट और हमले का आरोप लगाया। देर रात पुलिस पहुंची, तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने आए। उन्होंने यहां हंगामा किया। पुलिस की समझाइश के बाद देर रात 2 बजे कार्यकर्ता यहां से चले गए। द्वारकापुरी पुलिस ने किशन राठौर की शिकायत पर रिजवान, रेहान, अमान, शिब्बू और अम्जा पर मारपीट सहित गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में केस दर्ज किया है। किशन ने बताया कि वह डीजे का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे के लगभग नजदीक ही रहने वाली खुशी के घर पर चंदन नगर में रहने वाले युवक पहुंचे थे। जो रात में जोर-जोर से शोर मचा रहे थे। उन्हें रोका और शांति से बर्थ डे मनाने के लिए कहा। इस पर रिजवान और उसके साथी अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगे और मारपीट कर दी। इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया।द्वारकापुरी पुलिस ने दूसरे पक्ष के रेहान शाह की शिकायत पर चार से पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। रेहान ने बताया कि खुशी उनकी दोस्त है। रात में वह उसका बर्थडे मनाने पहुंचे थे। तब चार से पांच लोग खुशी के घर के बाहर आए। उन्होंने शोर मचाने से मना किया और गालियां देने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने वहीं पड़ी कुर्सी उठाकर उसे मारी। जिसके बाद शिब्बू पर हमला किया। अमान को एक व्यक्ति ने पकड़कर नीचे गिरा दिया। अन्य लोगों ने लात घूंसो से उनकी पिटाई कर दी। उन्हें अपनी गाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा।
चाकू से हमले और तोड़फोड़ का आरोप
रहवासियों ने चंदन नगर के युवकों पर चाकू से हमला करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने को लेकर आरोप लगाए। पुलिस देर रात विवाद की सूचना पर यहां पहुंची तो यहां आरोपियों के टू व्हीलर में तोड़फोड़ हुई थी। दूसरे पक्ष की गाड़ियां भी मौके पर पड़ी थी। बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की जानकारी लगी तो वह भी थाने पहुंच गए। लड़कों पर कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी करने लगे। रहवासियों का आरोप है कि खुशी डांस क्लास चलाती है। इसके कारण यहां पर हुडदंग होता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले