इंदौर में असली के नाम पर बिक रहा 800 लीटर मिलावटी घी खाद्य विभाग ने किया जब्त
इंदौर में खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महालक्ष्मी नगर स्थित मां राजेश्वरी दूध दही भंडार एंड स्वीट्स से मावा एवं पनीर के दो नमूने, तुलसी नगर स्थित जय मां अम्बे डेरी से पनीर एवं घी के नमूने और सुखदेव नगर एक्सटेंशन स्थित श्री नमकीन एंड स्वीट्स से सेंव का एक नमूना लिया।
इंदौर में खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महालक्ष्मी नगर स्थित मां राजेश्वरी दूध दही भंडार एंड स्वीट्स से मावा एवं पनीर के दो नमूने, तुलसी नगर स्थित जय मां अम्बे डेरी से पनीर एवं घी के नमूने और सुखदेव नगर एक्सटेंशन स्थित श्री नमकीन एंड स्वीट्स से सेंव का एक नमूना लिया।
लेकर जांच के लिए भेजे थे।
जांच रिपोर्ट में घी अमानक निकला, जिसके बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई की।
*प्राइवेट लैब ने घी को सही बताया, सरकारी लैब में सामने आ गई मिलावट।
इंदौर जिले में मिलावटखोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां असली के नाम पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही है। गत दिवस खाद्य विभाग ने मिलावटी घी की आशंका में एक गोदाम पर छापा मारा था और वहां से सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट में घी में मिलावट पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक गत माह विभाग को शिकायतकर्ता से सूचना मिली थी कि राजस्थान की एक घी निर्माता फर्म बाल गोपाल डेरी प्रोडक्ट्स, रणपुर, कोटा द्वारा घी को इंदौर के संचार नगर स्थित मार्केटिंग फर्म श्री कुबेर इंटरप्राइजेस के माध्यम से बेचा जा रहा है।
इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो संचालक के पास शहर में खाद्य पदार्थ विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं मिला। संचालक ने झाबुआ के पते का लाइसेंस दिखाया।
महाश्री ब्रांड का मिलावटी घी
प्रतिष्ठान में महाश्री ब्रांड के गाय व भैंस के घी के अलग-अलग पैकिंग के पांच नमूने टीम ने लिए थे, करीब 5.40 लाख रुपये कीमती 800 लीटर घी जब्त किया था। अभी दो नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिली है। जिसमें घी अमानक स्तर का पाया गया। घी में अन्य तेल मिला है। अभी तीन नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
निजी लैब ने सैंपल पास कर दिए थे
शिकायतकर्ता ने शक होने पर एमआर-10 स्थित नामी निजी लैब में जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट आठ दिन बाद आई और उसमें घी सही बताया गया। एक अन्य प्रयोगशाला में इसकी जांच करवाई, इसकी रिपोर्ट तीन घंटे में आई। इसमें मिलावट मिली थी। यानी शहर की कई लैब से साठगांठ करके मिलावटी नमूनों को सही बताया जा रहा है। वहीं शासकीय लैब में भी घी में मिलावट पाई गई।
औद्योगिक इकाइयों की जांच में नहीं मिली अनियमितताएं
इंदौर जिले में नशे के दुरुपयोग की आशंका वाली औषधीय और सिंथेटिक ड्रग्स वाली इकाइयों की जांच की जा रही है। विभिन्न विभागों की टीमों ने लगातार दूसरे दिन उद्योगों की जांच का अभियान चलाया। इसमें 11 से अधिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिनमें किसी भी तरह की अनियमिताएं नहीं मिली। खुड़ैल क्षेत्र में एसडीएम गोपाल वर्मा के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक अलकेश यादव व जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सात औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
एसडीएम ने बताया कि जिन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया उनमें आबकारी विभाग द्वारा जारी एल्कोहल ड्रग्स लाइसेंस आदि की जांच की गई। सभी इकाइयों में नारकोटिक्स से संबंधित उत्पाद नहीं पाया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले