इंदौर पुलिस ने गुम मोबाईल ढूंढकर लौटाई लोगों के चेहरे की मुस्कान।
◆ सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही। ◆ लगभग 50 लाख़ रूपये की कीमत के 262 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये वापस।
◆ सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।
◆ लगभग 50 लाख़ रूपये की कीमत के 262 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये वापस।
◆ गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, आदि से किये गए है बरामद।
◆ आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद।
◆ वर्ष 2024 में अभी तक कुल 501 गुम मोबाईल फोन, आवेदकों को किए गए है वापस।
◆ शहर में बढ़ा है, Citizen Cop Application पर Online Complaint करने की ओर जनता का रूझान।
इंदौर शहर में लोगों के मोबाइल गुम होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप “ एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतो पर त्वरित एवं उचित वांछनिय वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री हंसराज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री राजेश दंण्डोतिया द्वारा क्राइम ब्रांच को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के पालन मे अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। कुल 262 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं। बरामद मोबाईल फोन में 01 आईफोन, 13 वन प्लस, 29 सेमसंग, 49 ओप्पों, 76 वीवों, 39 रेडमी, 43 रियल मी, 01 पोको ,01 हानर, 02 टेक्नो, 01 नोकिया, 02 मोटोरोला, 02 ऑनर, 01 हुआई, 01 गूगल, 01 इंफिनिक्स आदि कई कंपनियों के हैं।
इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch ) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन काप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application ) वास्तव में एक Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे आॅनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report An Incident और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report Lost Article की सुविधा मुहैया कराई गई है।
Report Lost Article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की ऑनलाइन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाइन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 262 मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में ऑनलाइन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।
गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढुढंना सम्भव नही हैं।
’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन काॅप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहॅुचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।’’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

