इंदौर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा बनाए गए नए आपराधिक कानून के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए शहर में किया गया जनसंवाद और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
● जनसंवाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि , नगर सुरक्षा समिति सदस्यों सहित सभी थाना क्षेत्रों पर अलग अलग कार्यक्रमों में लगभग 50 से लेकर 200 तक गणमान्य नागरिक महिलायें, प्रबुद्धजन हुए शामिल ● इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना क्षैत्र के सभी गणमान्य नागरिकों एवं संवाद में शामिल हुए सभी सम्माननीय लोगों को नए कानून के प्रावधानों से कराया अवगत ।
● जनसंवाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि , नगर सुरक्षा समिति सदस्यों सहित सभी थाना क्षेत्रों पर अलग अलग कार्यक्रमों में लगभग 50 से लेकर 200 तक गणमान्य नागरिक महिलायें, प्रबुद्धजन हुए शामिल
● इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना क्षैत्र के सभी गणमान्य नागरिकों एवं संवाद में शामिल हुए सभी सम्माननीय लोगों को नए कानून के प्रावधानों से कराया अवगत ।
● थानों पर नए व पुराने कानून के तुलनात्मक चार्ट व विभिन्न पोस्टर के माध्यम से भी किया जा रहा है जागरूक।
इंदौर – पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर आज दिनांक 1 जुलाई 2024 से लागू हो रहे नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम(BSA) के प्रचार प्रसार एवं आमजनों में जागरूकता लाने के पुलिस आयुक्त इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता द्वारा इंदौर शहर के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा शहर के चारो जोन में नवीन कानून के जानकारी देने तथा नवीन कानूनों के थाना स्तर पर सफल क्रियान्वयन हेतु जनसंवाद स्थापित किया जा रहा है।
इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नवीन कानून के संबंध में आज दिनांक 01.07.24 को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन संवाद स्थापित किया गया। पुलिस थाना राजेंद्र नगर, रावजी बाजार, थाना खजराना, लसूडिया, सेंट्रल कोतवाली, संयोगितागंज, हीरानगर,गांधी नगर, अपराध शाखा, बाणगंगा, एम आई जी, एम जी रोड, परदेशीपुरा आदि नगरीय इंदौर के सभी थाना क्षेत्र में कार्यक्रम किए गए जिसमे सभी जगहों पर अलग अलग लगभग 50 से लेकर 200 तक गणमान्य नागरिको, स्कूली छात्र छात्राएं को नए कानून में हुए बदलाव एवं नए कानून से प्राप्त अधिकारों एवं सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया। महिला पीड़ितों की एफ.आई.आर एवं पीड़ित महिला के कथन महिला अधिकारियों द्वारा संविधान अनुसार उनके सुरक्षित माहौल में करने की जानकारी से अवगत कराया गया।भारतवासियों को समय पर न्याय दिलाने के संबंध में जो नया कानून लागू हुआ है उसके संबंध में अवगत कराया गया है साथ ही सभी को यह भी अवगत कराया गया कि अभी तक जिस कानून का उपयोग कर रहे थे वह अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था यह कानून भारत सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है भारत सरकार के द्वारा अपना स्वदेशी कानून लागू किया गया है यह कानून पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए बनाया गया है, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो चुका है।
कार्यक्रम को क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधि आदि के द्वारा काफी सराहा गया एवं इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की गई। पुलिस द्वारा जनता को आश्वस्त किया गया कि नए कानून प्रावधानों के अनुसार जनता को सुरक्षा एवं न्याय दिलाया जाएगा।
कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

