इंदौर के BJP पार्षद पर रेप का केस:महिला का आरोप- मदद के बहाने रिलेशन बनाता रहा, मर्डर की धमकी देकर चुप कराया
इंदौर के द्वारकापुरी में BJP पार्षद के खिलाफ वहीं रहने वाली महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पार्षद ने मदद के बहाने पहले परिचित के घर फिर होटल में रेप किया। उसे चुप रहने के लिए धमकी भी दी।
इंदौर के द्वारकापुरी में BJP पार्षद के खिलाफ वहीं रहने वाली महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पार्षद ने मदद के बहाने पहले परिचित के घर फिर होटल में रेप किया। उसे चुप रहने के लिए धमकी भी दी। द्वारकापुरी पुलिस ने 32 साल की महिला की शिकायत पर वार्ड नंबर-82 के बीजेपी पार्षद शानू शर्मा उर्फ नितिन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2020 में कोरोना के दौरान उसकी पहचान पार्षद शर्मा से हुई थी। पिछले साल रुपयों को लेकर परेशानी होने पर पार्षद शानू शर्मा से मिलने गई थी। तब शर्मा ने मुझे रुपयों की परेशानी पूरी तरह से खत्म करने और सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में शारीरिक संबंध बनाने को कहा।
पीड़िता ने पुलिस को यह कहानी बताई…
मुझे HDFC एचडीएफसी बैंक से लोन के रुपए चुकाने थे। यह बात शानू शर्मा को बताई। उसने मदद के लिए 1 लाख रुपए केश दिए। बाद में मेरे ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाने लगा। मैंने इनकार किया तो रुपए वापस मांगने लगा। तब मैंने 50 हजार रुपए वापस कर दिए। मेरे पास देने के लिए बाकी 50 हजार रुपए नहीं थे। इस बारे में बात करने के लिए पार्षद शर्मा ने मुझे मिलने के लिए विदुर नगर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि उसे उस मकान का पता मालूम है। लेकिन नंबर पता नहीं है। वहां नितिन उर्फ शानू शर्मा ने रुपए वापस नहीं करने पर संबंध बनाने के लिए कहा और 10 मई 2023 को पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता ने बाकी रुपए लौटाने के लिए शानू शर्मा के द्वारकापुरी थाने के पास वाले ऑफिस पर नौकरी की। ऑफिस में भी शानू शर्मा ने कई बार संबंध बनाए। जनवरी 2024 में विजय नगर इलाके के महालक्ष्मी नगर के पास होटल में बुलाया और यहां भी संबंध बनाए। इसके बाद मार्च में नौकरी से निकाल दिया।
तब से शानू उर्फ नितिन शर्मा से बात बंद थी। इसके बाद एक बार खुद ही शानू से कहीं नौकरी लगवाने के लिए कहा। इस पर शानू ने जोन-14 में एक NGO में नौकरी लगवा दी। मैंने वह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद 16 अप्रैल 2024 को शानू ने ऑफिस बुलाकर मेरे साथ संबंध बनाए। उसके बड़े भाई के लड़के ने एक दिन मुझे बताया कि चाचा के बहुत से लड़कियों से संबंध है। इसे लेकर शानू शर्मा से बात की तो मुझे ब्लॉक कर दिया। मुझे बोला तेरा किस-किस के साथ संबंध है, मुझे सब पता है। तेरे पीछे मेरी जिंदगी खराब हो जाएगी और फिर मुझे आफिस में बुलाकर धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो तेरा गला दबाकर तुझे मार दूंगा। मेरे बारे में तू जानती नहीं। मैंने पहले भी मर्डर किया हुआ है। मैं इन बातों से डर कर दूसरी जगह रहने चली गई। आज मेरे ब्वॉय फ्रेंड के अंकल के घर गई, तो मुझे पता चला कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने लव मैरिज कर ली। जब ब्वॉय फ्रेंड से मिली तो उसने कहा कि जिसके लिए तूने मुझे छोड़ा था। उसके ही पास जा। तब परेशान होकर पीड़िता छोटी बहन के पास गई। उसे पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर शानू शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मंगलवार रात बयान के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले