इंदौर के नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड से चलने वाली बसें नायता मुंडला से होंगी संचालित
16 फरवरी से शुरू होगा नायता मुंडला बस स्टैंड, 12 को बस आपरेटरों के साथ बैठक। शहर में यातायात सुगमता के लिए आइडीए द्वारा नायता मुंडला में बस स्टैंड का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

- 16 फरवरी से शुरू होगा नायता मुंडला बस स्टैंड, 12 को बस आपरेटरों के साथ बैठक।
- शहर में यातायात सुगमता के लिए आइडीए द्वारा नायता मुंडला में बस स्टैंड का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
- अब नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड से चलने वाली बसें यहां से चलेंगी।
- नौलखा और तीन इमली से चलने वाली करीब 800 बसों का शहर में प्रवेश बंद हो जाएगा।
शहर में यातायात सुगमता के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा नायता मुंडला में बस स्टैंड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसे 16 फरवरी से शुरू किया जाएगा। अब नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड से चलने वाली बसें यहां से चलेंगी। गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने बस स्टैंड का दौरा किया। इसके शुरू होने के बाद नौलखा और तीन इमली से चलने वाली करीब 800 बसों का शहर में प्रवेश बंद हो जाएगा। बसें पालदा से आरई-2 से होते हुए नायता मुंडला पहुंचेंगी। नायता मुंडला बस स्टैंड परिसर का 12 फरवरी को बस आपरेटर और प्रशासन की टीम निरीक्षण करेगी। यहां बस आपरेटरों के साथ प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें बस संचालन पर चर्चा की जाएगी।
करेंगे लोक परिवहन के साधनों की व्यवस्था
नायता मुंडला स्थित बस स्टैंड तक लोगों की आसान पहुंच के लिए लोक परिवहन के साधनों की सुविधा जुटाई जाएगी। वर्तमान में यहां गिनी-चुनी सिटी बसें ही चलती हैं। ई-रिक्शा के साथ सिटी बसों की संख्या बढ़ाकर आवागमन आसान बनाया जाएगा। यहां से शहर के सभी क्षेत्रों तक लोक परिवहन के साधनों की सुविधा जुटाने की योजना है।
16 फरवरी से बस स्टैंड का संचालन शुरू होगा। नौलखा और तीन इमली से चलने वाली बसों का संचालन यहां से किया जाएगा। बस स्टैंड परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन संचालन से पहले जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें दूर कर लिया जाएगा।
- आशीष सिंह कलेक्टर
बस स्टैंड परिसर में ये सुविधाएं - 30 हजार यात्री प्रतिदिन क्षमता
- 600 बसों की पार्किंग व्यवस्था
- 300 दोपहिया और चार पहिया की पार्किंग
- 100 लोगों के बैठने का यात्री प्रतीक्षालय
- मल्टीपल टिकट खिड़की
- यात्री पूछताछ केंद्र
- चालकों के लिए विश्राम कक्ष
- सीसीटीवी से निगरानी
इन तीन रूटों की बसें चलेंगी
पहला रूट – भोपाल, रीवा, सतना, जबलपुर।
दूसरा रूट – ग्वालियर, शाजापुर, गुना।
तीसरा रूट – बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, भेरूंदा, खातेगांव, कन्नौद।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले