देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर की छप्पन दुकान पर बनी राम मंदिर की प्रतिकृति, शहर हुआ राममय

हर घर में दीपावली-सा उल्लास, बाजारों में रामोत्सव की शुरुआत, सड़क, चौक-चौबारे और मंदिरों में लगीं भगवा पताकाएं। 22 जनवरी तक इंदौर के बाजारों में रामोत्सव की धूम दीपावली की तरह बनी रहेगी।

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • हर घर में दीपावली-सा उल्लास, बाजारों में रामोत्सव की शुरुआत, सड़क, चौक-चौबारे और मंदिरों में लगीं भगवा पताकाएं।
  • 22 जनवरी तक इंदौर के बाजारों में रामोत्सव की धूम दीपावली की तरह बनी रहेगी।
  • राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने घोषणा की है कि जो खरीदार जयश्री राम बोलेगा, उन्हें बिल में छूट मिलेगी।
  • इंदौर के थोक पटाखा व्यापारियों ने भी दीपावली की तरह पटाखा दुकान लगाने की अनुमति मांगी है।

इंदौर। अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए इंदौर में भी जोरदार तैयारी हो रही है। सड़क, चौक-चौबारे और मंदिरों से लेकर धामों तक हर जगह उल्लास नजर आता है। मंदिरों की विशेष सफाई की जा रही है। सोमवार से बाजारों में रामोत्सव की शुरुआत हो गई। शहर से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाने को आतुर हैं। जिसे जो साधन मिल रहा हैं, उससे जाने को तैयार है।
भगवा पताकाओं से सजा राजवाड़ा

राजवाड़ा स्थित सुभाष मार्केट में लगे भगवा ध्वज

मकर संक्रांति के महापर्व के साथ इंदौर में रामोत्सव की शुरुआत सोमवार से हो गई। प्रदेश के सबसे बड़े थोक किराना बाजार कहे जाने वाले सियागंज में महाभोज के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। महारानी रोड, राजवाड़ा और क्लाथ मार्केट भगवा रंग से सजा। आने वाले सात दिनों तक बाजारों में रामोत्सव की धूम दीपावाली की तरह बनी रहेगी। वहीं, छप्पन दुकान पर भी राम मंदिर की प्रतिकृति लगाई गई है।

सियागंज में महाभोज, दस हजार लोगों को कराया भोजन
दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने सोमवार को व्यापार बंद रखा। महावीर चौक पर कालीन बिछाकर महाभोज का आयोजन किया गया। निर्धन व समाज के अलग-अलग वर्गों से आने वाले करीब 10 हजार लोगों को भोजन करवाया गया। महाभोज के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, महामंत्री प्रतिपाल टोंग्या और किशोर वरलानी व अन्य मौजूद थे। एसोसिएशन ने सोमवार शाम पटेल ब्रिज और बाजार को जोड़ने वाले रास्ते पर मंच बनाकर राम दरबार और अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति स्थापित की। अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के अनुसार मंच पर प्रतिदिन दोपहर से शाम तक रामायण पाठ होगा और शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। 22 जनवरी को समापन राम शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।

जय श्रीराम बोलने पर खरीदी में मिलेगी छूट
राजवाड़ा क्षेत्र में जबरेश्वर मंदिर रोड, गोपाल मंदिर क्षेत्र, यशोदा माता मंदिर क्षेत्र के बाजारों को व्यापारियों ने केसरिया तोरण द्वारों से सजा दिया है। क्षेत्र की तमाम दुकानों पर आने वाले ग्राहकों का स्वागत सप्ताहभर तिलक लगाकर और इत्र-गुलाब जल छिड़कर किया जाएगा। इंदौर रिटेल रेडीमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के अनुसार व्यापारियों ने ऐलान किया है कि जो खरीदार जयश्री राम का उद्घोष करेंगे, उन्हें बिल में छूट दी जाएगी। 22 जनवरी को व्यापारी समुदाय के सात ऐसे लोगों को सम्मान आयोजित होगा, जिन्होंने कारसेवा में भाग लिया था।

रंगबिरंगी पताकाओं से साथ बिखरी रोशनी
महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट में भी संक्रांति के अवकाश के बावजूद रामोत्सव के लिए सजावट का दौर जारी रहा। बाजार को भगवा ध्वजों से सजाने के साथ रोशनी भी की गई है। महारानी रोड व्यापारी एसोसिएशन ने पूरे बाजार की सड़कों को रंगबिरंगी पताकाओं से सजाया है।

पटाखा व्यापारियों ने मांगी अनुमति
सरकार ने राम जन्मभूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को दीवाली की तरह मनाने का आह्वान किया है। इस बीच थोक पटाखा व्यापारी दीवाली की तरह पटाखा दुकान लगाने की अनुमति लेने कलेक्टर आशीष सिंह के पास भी पहुंचे। व्यापारियों ने रानीपुरा की दुकानों में आतिशबाजी के सैंपल रखने की अनुमति प्रशासन ने मांगी। व्यापारियों ने कलेक्टर से कहा कि आठ दिन दुकान से सैंपल पसंद करवाकर ग्राहकों को गोदाम से डिलीवरी देने की अनुमति दी जाए। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल व्यापारियों को अनुमति देने से इन्कार करते हुए विचार करने की बात कही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑