अकोला (महाराष्ट्र) की डकैती में फरार कुख्यात आदतन आरोपी पुलिस थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया ।
✓आरोपी से डकैती की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद । ✓आरोपी थाना बडगोदा इंदौर के 800 लीटर डीजल चोरी के एक अन्य अपराध में भी था फरार ।
✓आरोपी से डकैती की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद ।
✓आरोपी थाना बडगोदा इंदौर के 800 लीटर डीजल चोरी के एक अन्य अपराध में भी था फरार ।
✓आरोपी के विरूद्ध इंदौर, धार, महाराष्ट्र में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अवैध हथियार, लुट, अवैध शराब, मारपीट, लडाई झगडा, दंगा, बलवा, चोरी सहित 23 अपराध अपराध है पंजीबद्ध ।
इंदौर- शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी, डकैती आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी एक कुख्यात आरोपी हेमंत लुनिया अकोला महाराष्ट्र में तथा थाना बडगोदा इंदौर के 800 लीटर डीजल चोरी के मामले में फरार चल रहा है जो छुपकर फरारी काट रहा है एवं दिसम्बर 2023 में ही अवैध शराब के केस में जमानत पर छुटा है तथा अपने साथियो के साथ मिलकर लगातार घटनाए कर रहा है ।
उक्त मुखबीर सुचना पर क्राईंम ब्रांच इंदौर द्वारा कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर अपना नाम (1).हेमंत पिता पुनमचंद लुनिया उम्र 48 साल निवासी नावदा पंथ थाना किशनगंज का होना बताया ।
आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया की वह कुछ वर्ष पूर्व हत्या के मामले में जेल में बंद था जहां उसकी दोस्ती शैलेष निवासी नासिक(महाराष्ट्र) से हुई थी तब से दोनो एक दुसरे के संपर्क में रहते थे । दिनांक 10.06.2024 को थाना बडगोदा क्षेत्र में 800 लीटर डीजल चोरी की घटना करने के बाद से फरारी के दौरान नासिक पहुचा जहां जेल के दोस्त शैलेष से मिला शैलेष ने व्यापारी नवलकिशोर अमृतलाल केडीया निवासी अकोला महाराष्ट्र के घर पर लाखो रूपये का सोना व नगदी होनो की सुचना दी तब आरोपी हेमंत ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर डकैती करने की योजना बनाई तथा दिनांक 27.06.2024 को डकैती की घटना का अंजाम दिया। जिसमें आरोपियो को बताया गया सोना व नगदी नही मिला तो आरोपियो के द्वारा साथ लाये हथियारो के दम पर घर में उपस्थित बुजुर्ग दम्पप्ति से सोने की चैन, सोने के कान के टाप्स एवं नगदी लुट कर भाग गये । जिसमें थाना खदान अकोला महाराष्ट्र में अपराध धारा 392, 397, 452, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा घटना के अन्य आरोपियो की पतारसी कर गिरफ्तारी की गई किंतु घटना का मुख्य सरगना आरोपी हेमंत लुनिया घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था ।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन आर्टिगा कार बरामद की गई है । तथा आरोपी से पुछताछ करने पर बताया की उसके विरूद्ध इंदौर के थाना किशनगंज, राजेन्द्र नगर, बेटमा, छत्रीपुरा, पलासिया, बडगोदा, एवं धार के थाना सागोर एवं अकोला महाराष्ट्र के थाना खदान में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अवैध हथियार, लुट, अवैध शराब, मारपीट, लडाई झगडा, दंगा, बलवा, चोरी संबंधी कई अपराध पंजीबद्ध है जिनके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है । आरोपी के द्वारा बडगोदा के अपराध में फरार रहने के दौरान मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के अलग अलग जगहो पर रहकर फरारी काटी गई है जिनके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है । एवं आरोपी से अन्य घटनाओ के संबंध में भी पुछताछ की जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा की जा रही है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
