IIT दिल्ली एमटेक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हॉस्टल रूम के पंखे से लटका मिला शव
IIT Student Suicide: आईआईटी दिल्ली में एक स्टूडेंट फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया.
IIT Student Suicide: आईआईटी दिल्ली में एक स्टूडेंट फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि 23 साल का स्टूडेंट वरद संजय नेरकर महाराष्ट्र नासिक का रहने वाला था और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई कर रहा था. वरद एमटेक के फाइनल ईयर में था.
परिवार ने दोस्त को फोन कर वरद को देखने भेजा था
वरद आईआईटी-दिल्ली, द्रोणागिरी हॉस्टल में 7वीं मंजिल पर रह रहा था. छात्र की आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब परिवार के किसी सदस्य ने वरद को फोन कॉल किया लेकिन कॉन्टेक्ट नहीं हुआ. काफी देर तक फोन नंबर नॉटरिचेबल आने के बाद छात्र के एक दोस्त से कॉन्टेक्ट किया गया. वह वरद के रूम के पास पहुंचा लेकिन बहुत देर खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पोंस नहीं आया. तब दोस्त ने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा और वरद को पंखे से फंदा लगाकर लटके देखा. इसकी घटना की सूचना पुलिस की दो गई.
बेडशीट को बनाया फंदा
पुलिस ने बताया कि आईआईटी-दिल्ली, द्रोणागिरी हॉस्टल से एक स्टूडेंट के सुसाइड करने के बारे में पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें एक लड़का वरद संजय नेरकर पुत्र संजय काशी नाथ नेरकर, जो महाराष्ट्र नासिक के पंचवटी मैत्रप्रेण हनुमानवाड़ी का रहने वाला था. छात्र की उम्र 23 वर्ष थी और आईआईटी दिल्ली से एमटेक फाइनल ईयर में था. छात्र, बेडशीट की मदद से छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस हर पहलु को जोड़कर आगे की जांच कर ही है.
26 दिन में 6 स्टूडेंट सुसाइड
बता दें कि इस साल छात्र आत्महत्या की यह छठी घटना है. कुछ घंटे पहले मेरठ के MIET कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा मनीषा ने सुसाइड किया था. उसका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकी मिली थी, पुलिस जांच कर ही है. वहीं छात्र आत्महत्या के चार मामले राजस्थान की शिक्षा नगरी कही जाने वाली कोटा से हैं. जहां पिछले 26 दिन में चार छात्रों ने सुसाइड किया है और एक पिछले 6 दिन से लापता है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले