हाईकोर्ट को आवंटित जमीन पर आप पार्टी ने कब्जा कर बनाया राष्ट्रीय मुख्यालय , सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए चेताया
दिल्ली के राउस एवेन्यू में बने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय को उस जमीन पर बना दिया गया ,जो दिल्ली हाई कोर्ट के लिए आवंटित की गई थी।
दिल्ली के राउस एवेन्यू में बने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय को उस जमीन पर बना दिया गया ,जो दिल्ली हाई कोर्ट के लिए आवंटित की गई थी। आवंटित इस जमीन पर आम आदमी पार्टी द्वारा अपना राष्ट्रीय मुख्यालय बनाकर किए गए अतिक्रमण के मामले सुप्रीम कोर्ट में 4 मार्च को सुनवाई हुई थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को अपना ऑफिस स्थानांतरित करने के लिए 15 जून तक का समय दिया था।
इस मामले में सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को राउस एवेन्यू परिसर में बने राष्ट्रीय मुख्यालय को स्थानांतरित करने के लिए अंतिम अवसर देते हुए 10 अगस्त तक का समय दिया है।
इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाश पीठ ने कहा कि इस बार पीठ अंतिम अवसर के तौर पर विस्तार दे रही है और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप तय समय सीमा या उससे पहले परिसर को खाली कर शांतिपूर्ण कब्जा सौंपने का वचन दे।
सोमवार को ही सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि आप द्वारा परिसर पर लगातार कब्जा जारी रखना न केवल हाई कोर्ट के विस्तार में बाधा उत्पन्न कर रहा है , अपितु विस्तार परियोजना की लागत भी बढ़ रही है। इस मामले में 13 फरवरी को न्यायिक बुनियादी ढांचे से संबंधित एक मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को आवंटित भूमि पर एक राजनीतिक पार्टी का कार्यालय के कामकाज पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया था जिसमे यह बाद में स्पष्ट किया गया था कि मामला राउज एवेन्यू स्थित आप मुख्यालय का है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले

