देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 10 बार पढ़ी गई

हमारे दिल में जिहाद की आग… दिल्ली-नोएडा के 50 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल में क्या?

राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए आई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली-नोएडा के दर्जनों स्कूलों को खाली कराया गया है।

Abhishek Raghuvanshi1 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए आई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली-नोएडा के दर्जनों स्कूलों को खाली कराया गया है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। पुलिस स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को उनके घर भेज रही है। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, वो शहर के नामी स्कूल हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। राजधानी में स्कूलों में इस तरह बम की खबर मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

स्कूलों से बच्चों को वापस लौटाया

जानकारी के अनुसार दिल्ली में जिन तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। ये स्कूल मयूर विहार, द्वारका और चाणक्यपुरी में है। तीनों ही जगह सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभी तक कहीं से भी कुछ नहीं मिला है। मयूर विहार स्थित मदर मेरी में भी बम की सूचना के बाद स्टूडेंट को वापस घर लौटा दिया गया। बताया जा रहा है की मदर मेरी स्कूल में बच्चों के टेस्ट भी चल रहे। लेकिन आज जब पेरेंट्स बच्चो को स्कूल लेकर पहुंचे तो इमरजेंसी छुट्टी कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसके अलावा डीपीएस द्वारका और संस्कृति चाणक्यपुरी में भी बम की कॉल के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

किन स्कूलों में मिली धमकी

तस्वीरों में खबर3 फोटो
Noida DPSDPS Noida2
  1. डीपीएस द्वारका
  2. डीपीएस मथुरा रोड
  3. डीपीएस नोएडा
  4. डीपीएस वसंतकुंज
  5. एमिटी स्कूल साकेत
  6. संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी
  7. मदर मेरी स्कूल, मयूर विहार
  8. हिलवुड्स स्कूल, प्रीत विहार
  9. ग्रीन वैली स्कूल, नजफगढ़
  10. गुरु हरिकिशन स्कूल
  11. डीएवी साउथ वेस्ट दिल्ली

‘हमारे दिल में जिहाद की आग’ देखिए धमकी भरे मेल में क्या
दिल्ली-नोएडा के जिन स्कूलों को बम की धमकी भरा मेल आया है, उसमें डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मेल भेजने वाले ने लिखा है, हमारे दिल में जिहाद की आग है। मेल में लिखा है, हमारे हाथों में जो लोहा है वह हमारे दिलों को गले लगाता है इंशाअल्लाह, हम उसे हवा के माध्यम से भेजेंगे और तुम्हारे शरीरों को तहस नहस कर देंगे। हम तुम्हें आग की लपटों में झोंक देंगे। तुम्हारा दम घुट जाएगा, अल्लाह ने इसके लिए हमारे भीतर आग पैदा की है। काफिरों इंशाअल्लाह, उसे अपने आसपास देखो और हमेशा के लिए जल जाओ। अल्लाह की इजाजत से धुआं आसमान में उतरेगा, यह सब खत्म हो जाएगा। क्या आपने सच में सोचा था कि आपके द्वारा किए गए सभी बुरे कामों का कोई जवाब नहीं होगा?’

दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी के बाद दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर पेनिक न करने की अपील की। उन्होंने कहा, आज सुबह कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। छात्रों को खाली करा लिया गया है और दिल्ली पुलिस द्वारा उन परिसरों की तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ नहीं मिला। हम पुलिस और स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध करूंगा कि घबराएं नहीं। जहां भी जरूरत होगी, स्कूल अधिकारी अभिभावकों के संपर्क में रहेंगे।
दिल्ली के एलजी ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की धमकी पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने ट्वीट किया, “पुलिस कमिश्नर से बात की और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। दिल्ली पुलिस को स्कूल में गहन तलाशी लेने और दोषियों की पहचान करने का निर्देश दिया है, साथ ही ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई चूक न हो। मैं अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं और स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन के साथ सहयोग करें

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑