सामूहिक दुष्कर्म में सवा साल बाद केस: जुबान बंद रखने के लिए पीड़िता की काट दी थी जीभ, चलती कार में की दरिंदगी
चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और जुबान बंद रखने के लिए जीभ काटने के मामले में गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सवा साल बाद केस दर्ज किया है। मामला साकेत कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है।
चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और जुबान बंद रखने के लिए जीभ काटने के मामले में गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सवा साल बाद केस दर्ज किया है। मामला साकेत कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं कराई गई है। युवती अस्पताल में भर्ती है।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती ने शिकायत में कहा कि वह दक्षिण दिल्ली में रहने वाली संध्या नाम की महिला के पास घरेलू सहायिका का काम करती थी। मालकिन ने 29 दिसंबर, 2022 को ये कहकर उसे अपने घर बुलाया कि बेटी का जन्मदिन है, इसलिए कुछ मेहमान आएंगे और खाना बनाना है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान साहिल नामक युवक ने पानी लेने के बहाने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की।
इसके बाद उसे पेयजल में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अगले दिन उसने खुद को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती पाया। होश आया तो देखा कि उसके निजी समेत अन्य अंगों पर चोटें थीं। जीभ भी कटी हुई थी। उसे अस्पताल में दूसरे नाम से भर्ती कराया गया था।
युवती ने शिकायत में कहा कि वह किसी तरह दिल्ली में माता-पिता के पास आई। उसे मालकिन ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। हालांकि दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस ने भी इसमें सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दी।
युवती ने कहा कि आरोपी उसे पहले महिपालपुर ले गए और फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की थी। इसके बाद से दिल्ली में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालत कुछ ठीक हुई तो उसने 27 जुलाई, 2023 को गोविंदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
