‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…’, AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा सीट छोड़ने से किया इनकार
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगर किसी को उनकी राज्यसभा सीट चाहिए होती तो भी वह स्वेच्छा से सीट दे देतीं।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगर किसी को उनकी राज्यसभा सीट चाहिए होती तो भी वह स्वेच्छा से सीट दे देतीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। मुझ पर इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष पुलिस जांच’ वाले बयान पर AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “उन्होंने अदालत के बाहर ट्रायल कर दिया और मुझे दोषी मान लिया। पूरी पार्टी मुझे दोषी करार करने में लगी है। वे कैसे कह सकते हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो? हर दिन कुछ छेड़छाड़ किए गए वीडियो, कुछ छेड़छाड़ किए गए सीसीटीवी फुटेज डालते हैं। कभी कहते हैं कि मैं भाजपा की एजेंट हूं, कभी चरित्र हनन करते हैं, कभी धमकाते हैं। ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कैसे होगी?
भाजपा का एजेंट करार देने की दी धमकी’
मारपीट मामले में शिकायत दर्ज करने में देरी पर स्वाति मालीवाल ने कहा, “मुझे बोला गया था कि अगर तुमने शिकायत दर्ज़ की। पार्टी मुझे भाजपा का एजेंट करार देगी। घटना के बाद जब मैं पुलिस स्टेशन पहुंची, तो मैं SHO के सामने बहुत रो रही था। उस समय जब मैंने अपने फोन पर मीडिया के कई कॉल देखे, मैं इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती थी। इसके बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मेरे घर आए और मुझे कहा गया कि पार्टी इस मामले में कार्रवाई करेगी।
संजय सिंह मेरे आवास पर आए और बात की: स्वाति
उन्होंने कहा कि संजय सिंह मेरे आवास पर आए थे। उन्होंने बिभव से भी बात की। उसके बाद अगले दिन उन्होंने स्वीकार किया कि स्वाति के साथ मारपीट हुई और अरविंद जी संज्ञान ले रहे हैं। अगले ही दिन हम सभी ने बिभव कुमार को इन लोगों के साथ लखनऊ में दिखा। मुझे बोला गया था कि अगर तुमने शिकायत दर्ज की। पार्टी मुझे भाजपा का एजेंट करार देगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले