नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आज, 60 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना; इंतजाम पुख्ता
नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के सभी हिस्सों से लगभग 60,000 लोगों की भारी भीड़ के शामिल होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के सभी हिस्सों से लगभग 60,000 लोगों की भारी भीड़ के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
कार्यक्रम के चलते दिल्ली में भीष्म पितामह मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग,लोधी रोड, मथुरा रोड, जोर बाग रोड,एमजीएम (सफदरजंग से सराय काले खां तक),दयाल सिंह/सीजीओ रोड,आर्कबिशप मार्ग,डीएवीपी रोड/जेएलएन रोड,महर्षि रमण र्ग,एससीआरओ,कॉम्प्लेक्स रोड,मैक्स मुलर मार्ग,स्कोप कॉम्प्लेक्स रोड,अरबिंदो मार्ग,बारापुला एलिवेटेड रोड (बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु),डॉ जाकिर हुसैन मार्ग,लाला लाजपत राय मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग,लोधी रोड फ्लाईओवर,जेएलएन रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग,ओबेरॉय फ्लाईओवर,महर्षि रमण मार्ग/लोधी रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग,अरबिंदो मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग आदि मार्ग प्रभावित रहेंगे। पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने तथा वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी है।
किसानों की महापंचायत भी आज, यहां यातायात जाम रहेगा
जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महा पंचायत बृहस्पतिवार को होगी। इस विरोध प्रदर्शन में भारत के सभी हिस्सों से भारी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक यातायात जाम रहेगा।
इसके चलते जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड,बहादुर शाह जफर मार्ग,टॉलस्टॉय मार्ग,आसफ अली रोड,जय सिंह रोड,स्वामी विवेकानन्द मार्ग,संसद मार्ग,नेता जी सुभाष मार्ग,बाबा खडग़ सिंह मार्ग,मिंटो रोड,अशोक रोड,महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर,कनॉट सर्कस,भवभूति मार्ग,डीडीयू मार्ग व चमन लाल मार्ग आदि मार्ग प्रभावित होंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले