दिल्ली-NCR में CNG हुई सस्ती, 2.50 रुपये कम हुए दाम, देखें नई रेट लिस्ट
मुंबई के बाद दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है. दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए हैं.
मुंबई के बाद दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है. दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए हैं. दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सीएनजी 2.5 रुपये सस्ता हो गया है. नई दरें कल सुबह 6 बजे से लागू होगी.
दिल्ली से लेकर करनाल तक नई सीएनजी की दरें:
- दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी 74.09 रुपये का. पहले 76.59 रुपये था.
- नोएडा में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 78.70 रुपये. पहले 81.20 रुपये था.
- गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.12 रुपये. पहले 82.62 रुपये था.
- रेवाड़ी में एक किलो सीएनज की कीमत अब 78.70 रुपये. पहले 81.20 रुपये था.
- करनाल में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.43 रुपये. पहले 81.93 रुपये था.
मुंबई में भी सीएनजी के दाम में कटौती
बीते दिन मुंबई और आसपास के शहरों में स्थानीय सरकारी कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती की थी. कंपनी द्वारा की गई कटौती लागू हो चुकी है और शहर में कम दरों पर लोग सीएनजी ले पा रहे हैं.
कटौती के बाद मुंबई में एक किलो सीएनजी के दाम 73.50 रुपये हो गए थे. इससे पहले शहर में एक किलो सीएनजी के लिए लोगों को 76 रुपये चुकाना पड़ता था.
पेट्रोल-डीजल की तुलना में होगी सेविंग
कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया था कि सीएनजी के दाम में गिरावट के बाद आम लोगों को पेट्रोल-डीजल खरीदने की तुलना में कितनी सेविंग होगी
कंपनी ने बताया था कि पेट्रोल की तुलना में मुंबईवासियों को 53 फीसदी और डीजल के मुकाबले 22 फीसदी की सेविंग होगी. कंपनी ने साथ ही बताया था कि इससे नेचुरल गैस की खपत को बढ़ाने में मदद मिलेगी और लोग ज्यादा से ज्यादा सीएनजी का इस्तेमाल कर सकेंगे.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले