दिल्ली है कि आग की भट्टी…79 साल में पहली बार इतनी गर्मी, 52.9°C देखते ही IMD का पारा क्यों हाई, राहत कब?
नई दिल्ली: दिल्ली अब आग की भट्ठी बन गई है. एनसीआर आग की भट्टी की तरह धधक रहा है. हर दिन तापमान एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. भीषण गर्मी और टेंपरेचर को देखकर हर किसी का पारा हाई हो जा रहा है.
नई दिल्ली: दिल्ली अब आग की भट्ठी बन गई है. एनसीआर आग की भट्टी की तरह धधक रहा है. हर दिन तापमान एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. भीषण गर्मी और टेंपरेचर को देखकर हर किसी का पारा हाई हो जा रहा है. दिल्ली में गर्मी ने तो 79 सालों का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है. 79 साल में पहली बार दिल्ली में इतनी गर्मी पड़ी है. गर्मी का आलम यह है कि दिल्ली में तापमान 52 डिग्री सेल्यिसस पार कर चुका है. 50 डिग्री तो अब दिल्ली के लिए न्यू नॉर्मल हो गया है. दिल्ली का तापमान देखकर खुद आईएमडी का पारा हाई हो जा रहा है. यही वजह है कि आईएमडी को भी अपने डेटा पर विश्वास नहीं हो रहा है. दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है.
अब इस टेंपरेचर को देखकर आईएमडी का पारा हाई हो चुका है. खुद आईएमडी को शक है कि इसमें कुछ झोल है. आईएमडी को लग रहा है कि मशीन में कोई गड़बड़ी है. यहां तापमान में इतना ज्यादा अंतर सेंसर में गलती या किसी अन्य स्थानीय कारक की वजह से हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि आईएमडी यहां लगे डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है. खुद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इस टेंपरेचर को देखकर हैरान हैं. उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने भी कहा है कि संभावना है कि टेंपरेचर का माप करने वाली मशीन में कुछ त्रुटि हो सकती है. जो डेटा आए हैं, उन्हें वेरीफाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले