दिल्ली में AAP ने जारी की लिस्ट, अब कांग्रेस के पत्ते खोलने की बारी; इन उम्मीदवारों पर दांव लगा सकती है पार्टी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की घोषणा करना बाकी है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की घोषणा करना बाकी है। दोनों पार्टियों में गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा हुआ है, जिसमें आप चार और कांग्रेस तीन पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। या फिर कांग्रेस इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दे सकती हैं। इन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था।
चांदनी चौक सीट से कांग्रेस नेत्री अलका लांबा और जय प्रकाश अग्रवाल में से किसी एक पर पार्टी दांव लगा सकती है। वहीं, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान को उत्तर पश्चिम दिल्ली से संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।
AAP और कांग्रेस का गठबंधन
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली में गठबंधन किया है। दिल्ली में दोनों पार्टियों ने 24 फरवरी को सीट बंटवारे को अंतिर रूप दे दिया। जिसमें आप के चार सीटों और कांग्रेस के तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी।
आप ने किया एलान, कांग्रेस का बाकी
आप ने तो पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान और नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बना दिया है। वहीं, कांग्रेस का एलान करना बाकी है। कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी सीट दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले