देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 2 बार पढ़ी गई

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर अलमारी में छिपाया शव, मंजर देखकर घर वालों के उड़ गए होश

राजापुरी इलाके में बुधवार रात को एक युवक ने लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अलमारी में छिपा दिया। युवती के स्वजन जब उसके फ्लैट में पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजापुरी इलाके में बुधवार रात को एक युवक ने लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अलमारी में छिपा दिया। युवती के स्वजन जब उसके फ्लैट में पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ की रिया उर्फ रुखसार के रूप में हुई है।

हत्या के बाद से फरार है विपल टेलर

गुजरात के सुरत का रहने वाला विपल टेलर हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। डाबरी थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विपल का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

पड़ोसियों के अनुसार, रुखसार ने डेढ़ महीने पहले पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर करीब 40 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। यहां पर वह लिव-इन पार्टनर विपल व एक अन्य लड़की के साथ रहती थी। बुधवार रात को लड़की के पिता व भाई दरवाजे के पास खड़े थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर विपल फरार हो गया है।

वहीं पड़ोसियों की माने तो विपल बुधवार रात को काफी खबराया हुआ था। उसने चौथी मंजिल पर रहने वाले युवक को फोन कर जल्दी से मुख्य दरवाजे के सामने से गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद उसने गाड़ी निकाली व तेज रफ्तार में चला गया। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गली में दो बच्चे व चाय बनाने वाली महिला भी उनकी चपेट में आने से बच गई।

बुधवार रात को मिली हत्या की जानकारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को डाबरी थाना पुलिस को राजापुरी की गली नंबर 10 के एक फ्लैट में युवती की हत्या की जानकारी मिली थी। वहां पर उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुस्तकीन ने बताया कि वह रुखसार के पिता हैं। उनकी बेटी गुजरात के सूरत के रहने वाले विपल टेलर के साथ फ्लैट में डेढ़ महीने से लिव-इन में रह रही थी।

दोनों मिलकर लहंगे का कारोबार करते थे। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने बुधवार सुबह उन्हें कॉल कर बताया था कि विपल उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसे जान से मार देगा। रात को जब वह फ्लैट में पहुंचे तो वहां पर विपल नहीं मिला। उनकी बेटी का शव अलमारी में डाल रखा था। शव को देखकर पिता के होश उड़ गए। फ्लैट के फर्श पर खून के निशान भी थे।

पुलिस ने क्राइम व फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पता लगा कि रुखसार की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑