‘दिल्ली में ऑपरेशन लोटस की साजिश रच रही BJP, AAP विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर’, केजरीवाल का बड़ा दावा
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. आप ने दावा किया कि बीजेपी उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया है और अफवाह फैला रहे हैं कि आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है.
‘और फिर गिरा देंगे AAP सरकार’
इस बारे में सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया और दावा किया है कि बीजेपी दिल्ली में आप के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. पिछले दिनों बीजेपी ने हमारे दिल्ली के 7 MLA से संपर्क किया और कहा कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे. 21 MLAs से बात हो गई है. बाकी बचे हुए विधायकों से भी बात कर रहे हैं.
देंगे 25 करोड़…’
उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा देंगे. हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है. लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 MLA को ही संपर्क किया है और सभी विधायकों ने उनके ऑफर से ठुकरा दिया है.
‘सरकार गिराने को हो रहे हैं षड्यंत्र’
केजरीवाल ने आगे दावा करते हुए ट्वीट पर लिखा, इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए बीजेपी कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है. हमारे सभी MLA भी मजबूती से हमारे साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने इरादों में फेल होंगे.
ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता आप से बेइंतहा प्यार करती है. इसलिए चुनावों में आप को हराना इनके बस की बात नहीं तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले