देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 14 बार पढ़ी गई

 ठिठुरन भरी ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में कोल्ड डे के हालात; जानें आने वाले कई दिनों का पूर्वानुमान

राजधानी में ठिठुरन भरी ठंड बनी रही। कई इलाकों में कोल्ड डे वाले हालात भी बने रहे। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, मगर राहत उससे भी नहीं मिली। आने वाले कई दिनों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

Abhishek Raghuvanshi25 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजधानी में ठिठुरन भरी ठंड बनी रही। कई इलाकों में कोल्ड डे वाले हालात भी बने रहे। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, मगर राहत उससे भी नहीं मिली। आने वाले कई दिनों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, आज गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ठिठुरन का दौर जारी

दिल्ली में पिछले कई दिनों से ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार सुबह भी मौसम का मिजाज खासा ठंडा रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान तो सामान्य रहा लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन के समय हल्की धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही।

मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा था वहीं बुधवार को 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां यह 19.5 दर्ज किया गया था।

तापमान में लगातार गिरावट

वहीं बुधवार को 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 97 से 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात के बाद कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को मुंगेशपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जगह-जगह कोहरे की चादर

कोहरे के चलते बुधवार देर रात से देर शाम तक करीब 122 उड़ानें विलंबित रही। इनमें से तकरीबन डेढ़ दर्जन उड़ानों को छोड़ दें तो अधिकांश में आधे से डेढ़ घंटे का विलंब रहा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रियाद की उड़ान नई दिल्ली से 11 घंटे की देरी से रवाना हुई।

उड़ानों में हुई देरी

रियाद से नई दिल्ली आने वाली उड़ान भी 10 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह जेद्दा के लिए नई दिल्ली से उड़ान की प्रस्थान में करीब सात घंटे की देरी हुई। ढाका से नई दिल्ली की उड़ान करीब चार घंटे की विलंब से पहुंची। घरेलू उड़ानों में वाराणसी की उड़ान छह घंटे, श्रीनगर की उड़ान चार घंटे व लखनऊ की उड़ान करीब पांच घंटे विलंब से रवाना हुई। इसी तरह वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी सहित लंबी दूरी की 100 से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंची। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि बृहस्पतिवार सुबह मध्यम से घना कोहरा होगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम सात डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय मध्यम से गंभीर श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है। इसका असर रेल एवं हवाई यातायत पर भी देखने को मिलेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑