दिल्ली में अब म्यूजियम में भेजे गए धमकी भरे ईमेल, पहले स्कूलों और अस्पतालों को उड़ाने की अफवाह फैलाई थी
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में ईमेल के जरिए बम की झूठी धमकियां दिए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट के बाद कई म्यूजियम निशाने पर हैं.

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में ईमेल के जरिए बम की झूठी धमकियां दिए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट के बाद कई म्यूजियम निशाने पर हैं.
मंगलवार को रेलवे संग्रहालय समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई म्यूजियम को एक ईमेल भेजा गया है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जांच में सामने आया कि जो ईमेल भेजे गए थे, वे सिर्फ दहशत फैलाने के लिए किए गए थे. पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया है.
पुलिस का कहना था कि मामले में केस दर्ज कर लिया है. आईपी एड्रेस के जरिए ईमेल करने वालों के बारे में पता किया जा रहा है. जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
स्कूलों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले मई के पहले हफ्ते में दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरा यह मेल पुलिस कमिश्नर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया था. उससे पहले दिल्ली-एनसीआर के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे हर तरफ दहशत फैल गई थी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ऑफिशियल मेल आईडी पर यह धमकी भरा मेल आया था. धमकी के बाद पुलिस ने तत्काल जांच की जिसमें यह एक हॉक्स कॉल निकली. यह मेल 2 मई को सुबह 10 बजे किया गया था.
धमकी भरा यह मेल सिराज नाम की आईडी से किया गया था जिसमें लिखा था, ‘ठीक 2:18 पर नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्कूल में बम फटेगा, देखते जा हमारे अल्लाह का ऑर्डर है.’ मेल के आते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्कूल को चेक करवाया गया. जांच में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला और इस मेल को फर्जी करार दिया गया. सूत्रों के मुताबिक यह किसी सिरफिरे की करतूत लगती है.
एनसीआर के 150 स्कूलों को भी दी गई थी धमकी
दिल्ली-एनसीआर के करीब 150 स्कूलों को बम की अफवाह वाला ईमेल भेजा गया था. इसके लिए अपराधियों ने एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था. यह सर्विस यूजर्स को गुमनाम रहने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करती है. ईमेल मिलने के बाद से ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस डॉग और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची. बाद में खुलासा हुआ कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था. पुलिस ने परिजनों से पैनिक न करने की अपील की.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले