देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 15 बार पढ़ी गई

दिल्ली एयरपोर्ट में छत गिरने से 1 की गई जान, गाड़ियों के अंदर दबे लोग, ये बनी खौफनाक हादसे की वजह

नई दिल्ली. आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हो गया. बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी जिससे कुछ लोग दब गए.

Abhishek Raghuvanshi29 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नई दिल्ली. आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हो गया. बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी जिससे कुछ लोग दब गए. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर जरूरी कार्रवाई कर रही है. वहीं, इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत और 8 लोगों के घायल होने की सूचना है.

आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे का है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए दमकल विभाग के चार फायर टेंडर एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिए गए थे.

कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सुबह 5.30 बजे का है. अभी तक मिली जानकारियों के मुताबिक हादसे की वजह बारिश के कारण छत की शीट का नीचे गिरना बताया जा रहा है. पीटीआई के अनुसार, छत की शीट के एक हिस्से के साथ उन्हें सपोर्ट देने वाले लोहे के कुछ बीम भी नीचे आ गिरे. ये मलबा टर्मिनल में खड़ी कारों समेत टैक्सियों पर गिर गया जिसके चलते उनमें बैठे कुछ लोग फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा.

दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा सुबह करीब पांच बजे गिर गया. कुछ लोगों के घायल होने की खबर है और आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.”

घायलों को बचाने का काम जारी
उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छह लोगों में से एक को उस कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी हुई थी. सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाई अड्डे पर भेजा गया.

उड्डयन मंत्री कर रहे निगरानी
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली एयरपोर्ट के टी1 पर छत गिरने की घटना पर नज़र रख रहा हूं घटनास्थल पर बचाव दल काम कर रहा है. साथ ही एयरलाइन्स को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.”

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 661 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 799 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 830 दिन पहले
↑