दिल्ली: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गन पॉइंट पर लूटने पहुंचे 2 बदमाश, एक को फिल्मी अंदाज में पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बदमाश दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को ही गन पॉइंट पर लूटने पहुंच गए.
राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बदमाश दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को ही गन पॉइंट पर लूटने पहुंच गए. हालांकि, इंस्पेक्टर ने फिल्मी अंदाज में एक बदमाश को पकड़ लिया और बाद में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मामला दिल्ली के अंति संवेदनशील इलाके चाणक्यपुरी का है.
पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में कार्यरत इंस्पेक्टर विनोद बडोला इवनिंग वॉक के लिए नेहरू पार्क में निकले थे. इस दौरान ही दो बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया. एक बदमाश ने बडोला की नाक पर मुक्का मारा, जिससे इंस्पेक्टर जमीन पर गिर गए और उनकी नाक से खून बहने लगा. दूसरे बदमाश ने उनके गले में पहनी चेन छीन ली. इसके बाद इंस्पेक्टर हिम्मत जुटाकर उठे और पिस्टल हाथ में लिए बदमाश को दबोच लिया.
मौके से फरार हो गया दूसरा बदमाश
इंस्पेक्टर विनोद बडोला ने बदमाश को पूरी तरह काबू में कर लिया और उसे जमीन पर पटक दिया. इसी दौरान दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. इंस्पेक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और गौरव नाम के एक बदमाश को पिस्टल समेत पकड़ लिया. इंस्पेक्टर के फोन पर कुछ ही देर में पीसीआर आ गई.
देखते रहे मौके पर मौजूद लोग
पुलिस ने गौरव नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दूसरे आरोपी पवन का पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया. हैरानी वाली बात यह है कि जिस दौरान बदमाश और इंस्पेक्टर के बीच हाथापाई चल रही थी, वहां पर कई लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया.
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हैं विनोद
पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. इधर, इंस्पेक्टर विनोद बडोला की बहादुरी की चर्चा हो रही है. बता दें कि बडोला को साहस के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है. उन्होंने कई आतंकी मॉड्यूल को भी ध्वस्त किया है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले