दिल्लीवालों को उमस से मिली राहत, जमकर बरसे बादल; जलभराव से सड़कों पर ट्रैफिक जाम
Rain in Delhi: दिल्ली हवाईअड्डे के टी-1 की छत का हिस्सा गिरने से 6 घायल। दिल्ली में आधी रात से झमाझम बारिश हो रही है। दक्षिणी दिल्ली का बदरपुर और पुल प्रहलादपुर अंडरपास में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है।
Rain in Delhi: दिल्ली हवाईअड्डे के टी-1 की छत का हिस्सा गिरने से 6 घायल।
दिल्ली में आधी रात से झमाझम बारिश हो रही है। दक्षिणी दिल्ली का बदरपुर और पुल प्रहलादपुर अंडरपास में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
अंडरपास से पानी निकलने वाले पंप भी खराब हो गए हैं । इस कारण एम बी रोड पर पुल प्रहलादपुर , बदरपुर बॉर्डर, सरिता विहार इन इलाकों में सुबह से ही बाहरी बड़े पैमाने पर जाम लगा हुआ है। सुबह 6 बजे से यही स्थिति बनी हुई है।
रोहिणी सेक्टर-13 स्थित केनरा अपार्टमेंट के पास केएन काटजू मार्ग पर आज सुबह करीब 5:30 बजे एक बड़ा पेड़ गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग व उद्यान विभाग को दी। कर्मचारी पहुंच गए हैं। सड़क से पेड़ हटाने का काम जारी है।
यातायात को यहां से डायवर्ट किया गया है। आसपास की सड़कों से वाहन बाहरी रिंग रोड पर पहुंच रहे हैं। यह सड़क एक तरफ रोहिणी व बवाना को जोड़ती है, तो दूसरी तरफ बाहरी रिंग से जुड़ती है। ऐसे में इस सड़क पर हर समय वाहनों का काफी दबाव रहता है। गनीमत रहा कि पेड़ गिरने को कोई हादसा नहीं हुआ।
दिल्ली सरकार के अंतर्गत शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में विवेक विहार फेस 2 के अंडरपास में आज प्रातः 7:00 बजे से लगभग तीन से 3:30 फीट तक पानी भरा हुआ है। जिसमें बस, ट्रक, रिक्शा, थ्री व्हीलर फंसे हुए हैं। यहां तक की एक ऑटो वाला सवारी को छोड़कर भाग गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले



