चुनाव से पहले JNU में घमासान… छात्र गुटों में लाठी-डंडे चलने की घटना क्यों हुई? दोनों पक्षों ने कही ये बात
जानकारी के अनुसार, 29 फरवरी और 1 मार्च के दरमियान रात में स्कूल आफ लैंग्वेज में जनरल बॉडी मीटिंग चल रही थी. इस दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा.
जानकारी के अनुसार, 29 फरवरी और 1 मार्च के दरमियान रात में स्कूल आफ लैंग्वेज में जनरल बॉडी मीटिंग चल रही थी. इस दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी.
दोनों गुटों के छात्र भिड़ गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे. किसी ने लाठी डंडे चलाए तो किसी ने लात घूंसे से मारा. पूरी रात दोनों दलों के छात्रों के बीच हिंसा की स्थिति बनी रही.
अब इस मामले को लेकर दोनों ही छात्र दल एक दूसरे पर हिंसा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं. लेफ्ट विंग छात्र इस पूरे मामले को एबीवीपी छात्रों की गुंडागर्दी बता रहे हैं. वहीं राइट विंग के छात्र कैंपस में इसे नक्सली अटैक कह रहे हैं.
बहरहाल कैंपस में छात्र संघ के चुनाव की तैयारी 4 साल बाद शुरू हो रही है. दोनों ही छात्र संगठनों के संघर्ष के बाद छात्र संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो पाई है, लेकिन इससे पहले ही दोनों दलों के छात्रों के बीच हिंसा हो रही है. स्कूल आफ लैंग्वेज में जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई हिंसा के बाद कैंपस में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना प्रशासन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण लग रहा है.
पूरे विवाद के बाद क्या बोले छात्रों और ABVP की ओर से क्या कहा गया?
Abvp प्रेसिडेंट उमेश चंद्र अजमेरा का कहना है कि EC मेंबर के चयन को लेकर झगड़ा हुआ. लेफ्ट के लोग बाहर के लोगों को बुलाते हैं. वहीं लेफ्ट विंग स्टूडेंट मधुरिमा कुंडू ने कहा कि एकतरफा अटैक था. कॉलेज ऑफ लैंग्वेज में जनरल बॉडी मीटिंग चल रही थी, वहां मारपीट की गई. दानिश नाम के छात्र को रोका गया था. लेफ्ट विंग के शौर्य ने कहा कि मुझे डंडे से मारा, दो अभी भी एडमिट हैं. एबीवीपी नहीं चाहता कि इलेक्शन हो. एक छात्र को रोक लिया था, उसके बाद झगड़ा हुआ.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले