गोलियों की गूंज से थर्रा उठा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, कॉलेज के पास चली 24 से ज्यादा गोलियां
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार की रात गोलियों की गूंज से थर्रा उठा. दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चली.
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार की रात गोलियों की गूंज से थर्रा उठा. दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चली.
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पुलिसकर्मियों को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई.
गोलीबारी की इस भीषण घटना के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. डीसीपी ने बताया कि दो दिन पहले सीलमपुर में फायरिंग हुई थी जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था.
उसी मामले में वांटेड एक आरोपी को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने अंबेडकर कॉलेज के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और देखा कि एक स्कूटी पर तीन लोग आ रहे थे.
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें तीन आरोपियों को पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पकड़े गए तीन बदमाशों के नाम अली उर्फ फहद, आशिफ उर्फ खालिद, अल्सेजान उर्फ तोता है.
बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बची पुलिसकर्मियों की जान
बता दें कि बदमाशों की तरफ से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह से दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस बाकी आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है.
बता दें कि शनिवार की रात सीलमपुर में दो लोगों पर गोलीबारी की गई थी जिसमें अरबाज नाम के आरोपी की हत्या कर दी गई थी. वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने बताया था कि ये गैंगवार भी हो सकता है क्योंकि मारे गए अरबाज का भी आपराधिक इतिहास रहा है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले