केजरीवाल सहित AAP नेताओं से होती थी बात, बनूंगा सरकारी गवाह’, सुकेश ने गृह मंत्रालय को लिखा लेटर
सैकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस सिलसिले में उसने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
सैकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच में शामिल होने की इच्छा जताई है।
इस सिलसिले में उसने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है।
सुकेश ने वाट्सएप चैट सबूत के रूप में गृह मंत्रालय को भेजा
गृह मंत्री को लिखे पत्र में सुकेश ने वाट्सएप पर होने वाले संवाद का स्क्रीनशॉट शामिल किया है। जिन लोगों के साथ उसकी बातचीत होती थी, उनमें भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हैं।
सुकेश के अनुसार, चैट में कथित तौर पर नकद लेनदेन का विवरण दिया गया है। इसमें पैसे के लिए “घी टिन” का कोड वर्ड इस्तेमाल किया गया है। एक करोड़ रुपये के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।
सुकेश ने दावा किया है कि कविता के निर्देशों के बाद हैदराबाद में उसके कर्मचारियों द्वारा नकदी एकत्र की गई थी। इस राशि को बाद में दिल्ली और गोवा भेज दिया गया था। सुकेश का कहना है कि इस बातचीत से लेनदेन में के कविता, सत्येंद्र जैन और केजरीवाल की संलिप्तता के पर्याप्त सुबूत मिलते हैं।
तिहाड़ जेल में हिरासत में हैं दिल्ली सीएम
उल्लेखनीय है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम को पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले