एयरपोर्ट पर पकड़ा गया फर्जी पायलट, पहन रखी थी सिंगापुर एयरलाइंस की वर्दी, ID कार्ड भी मिला
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर एक फर्जी पॉयलट पकड़ा गया है. दरअसल, एक शख्स पायलट जैसी ड्रेस में एयरपोर्ट पर घूम रहा था.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर एक फर्जी पॉयलट पकड़ा गया है. दरअसल, एक शख्स पायलट जैसी ड्रेस में एयरपोर्ट पर घूम रहा था. जब अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पूछताछ की. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. फिलहाल CISF ने फर्जी पायलट को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी यूपी के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को एयरपोर्ट स्काईवॉक के पास एक शख्स पायलट की यूनिफॉर्म में टहलता हुआ नजर आया. इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) में पायलट है. उसके गले में एक आईडी कार्ड (ID Card) भी लटका हुआ था.
आरोपी की पहचान 24 साल के संगीत सिंह के तौर पर हुई है, जो गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है. आरोपी ने बिजनेस कार्ड मेकर App से सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट का फर्जी आईडी कार्ड बना लिया था. इसके बाद उसने द्वारका इलाके से पायलट की यूनिफॉर्म खरीदी थी
जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि आरोपी संगीत सिंह ने साल 2020 में मुंबई से 1 साल का एविएशन हॉस्पिटेलिटी कोर्स किया था. वो अपने परिवार से भी झूठ बोलता रहा. वो घरवालों को बताता रहा कि वो एक पायलट है.
आईडी कार्ड की जांच की गई तो वह नकली पाया गया. जांच से पता चला कि उसने एक ऑनलाइन ऐप बिजनेस कार्ड मेकर से जाली आईडी बनाई थी. इसके अलावा उसने सेक्टर 9 द्वारका नई दिल्ली से वर्दी खरीदी थी. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल CISF ने फर्जी पायलट को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है. दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले