एम्स में हुई स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस; भाजपा ने मांगा दिल्ली के सीएम का इस्तीफा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ सीएम के निजी सचिव विभव कुमार द्वारा मारपीट व बदसलूकी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इस मुद्दे पर राजनीति तेज होती जा रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ सीएम के निजी सचिव विभव कुमार द्वारा मारपीट व बदसलूकी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इस मुद्दे पर राजनीति तेज होती जा रही है।
घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को स्वाति ने अपने सरकारी आवास पर पुलिस अधिकारियों को बुलाकर बयान दर्ज कराए। करीब साढ़े चार घंटे तक उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विस्तार से आपबीती बताई। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद मालीवाल को गुरुवार रात एम्स दिल्ली ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, आप सांसद मेडिकल चेकअप के लिए वहां पहुंची थी। सुबह करीब 03.40 बजे उन्हें एम्स अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और दिल्ली पुलिस की कई टीमें इस पर काम कर रही हैं।
भाजपा हुई हमलावर
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आखिरकार स्वाति मालीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज की है। आगे बोले कि अरविंद केजरीवाल से मैं सिर्फ एक सवाल पूछना चाहती हूं। जब ऐसा स्वाति मालीवाल के साथ आपके आवास पर घटना हुई और आप उस समय घर में मौजूद थे, आपने एक महिला पर अत्याचार क्यों होने दिया? आपने इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की?
भाजपा ने मांगा इस्तीफा
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि सीएम केजरीवाल राजनीतिक लाभ के लिए इसका बचाव कर रहे हैं। स्वाति मालीवाल को पीटा गया है। विभव कुमार का काम अरविंद केजरीवाल की बात मानना है। मैंने भी उस व्यक्ति के दुर्व्यवहार को सहन किया है। प्रशांत कुमार और योगेन्द्र यादव भी थे जिनको बाउंसरों ने बाहर कर दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। क्या आपके पीए द्वारा एक महिला की पिटाई करना उचित है? वे उसकी मदद के लिए पहुंचे।
आगे बोलीं कि केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके लिए उस कुर्सी पर बने रहना ठीक नहीं है। एक महिला सहकर्मी की पिटाई के बाद उनके पास सीएम रहने का कोई कारण नहीं है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए, और तत्काल आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए। इल्मी ने आरोप लगाया कि यह सब अरविंद केजरीवाल के आदेश पर किया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले