देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 10 बार पढ़ी गई

अब सीएम केजरीवाल से मिलेंगे सौरभ भारद्वाज, आज तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे AAP मंत्री

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से आज सौरभ भारद्वाज मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात दोपहर में होगी।

Abhishek Raghuvanshi24 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से आज सौरभ भारद्वाज मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात दोपहर में होगी। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, मंगलवार को जेल में केजरीवाल को इंसुलिन दी गई।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत के बाद सीएम को पहली बार इंसुलिन दी गई। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जेल महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी थी। जेल प्रशासन ने जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री को इंसुलिन की जरूरत नहीं है। उधर, आप नेता लगातार इसकी मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों आप नेताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल का कहना है कि तिहाड़ में सब कुछ जेल नियम के तहत होता है। यहां पर सभी कैदियों को समय पर खाना दिया जाता है। मुख्यमंत्री को कोर्ट के आदेश के तहत घर का खाना मिलता है। इसकी जांच में पांच से सात मिनट का समय लगता है। जेल में करीब एक हजार कैदी मधुमेह से पीड़ित हैं। इसका प्रबंधन जेल प्रशासन कर रहा है। जेल में करीब 20 हजार कैदी है। सभी को कुछ न कुछ परेशानी हो सकती है। हमारी कोशिश होती है कि उन्हें दूर किया जाए। हर जेल में एक विजिटिंग जज होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें, साफ-सफाई और कानूनी समाधान सहित अन्य पर नजर रखते हैं। वह कैदियों की शिकायत भी सुनते हैं।

मुख्यमंत्री पर नजर रख रहे हैं एलजी : संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल सहित भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 24 घंटे नजर रख रहे हैं। तिहाड़ जेल मुख्यमंत्री के लिए यातना गृह बन गया है। पीएमओ तिहाड़ जेल से सीसीटीवी कैमरे का लिंक मंगाकर देख रहा है कि केजरीवाल क्या कर रहे हैं। वह केजरीवाल का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बच्चों की अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा का इंतजाम किया, फ्री बिजली, पानी का इंतजाम किया। मौजूदा समय में अरविंद केजरीवाल की स्थिति को देखकर उनके माता-पिता बीमारी की हालत में हैं। पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने पति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती हैं। दिल्ली वालों को भी चिंता है कि पिछले 23 दिनों से अरविंद केजरीवाल को दवा और इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार ये दोहरा रही है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड़यंत्र चल रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑