‘Sorry मां…’, रोहिणी कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स कोर्ट की चौथी मंजिल कूद गया. आनन-फानन में पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स कोर्ट की चौथी मंजिल कूद गया. आनन-फानन में पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि उसमें आत्महत्या का कारण नहीं बताया गया है.
मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक कोर्ट में हर रोज की तरह चहल-पहल थी, लेकिन अचानक मृतक ने कोर्ट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है और उसने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोष नहीं दिया है.
मृतक ने एक कागज पर अपना सुसाइड नोट लिखा था. जिस पर उसने लिखा- “सॉरी मां, आपका बेटा बहुत कमजोर निकला. आई लव यू. आपको बहुत मिस किया. सॉरी. मैंने बहुत कोशिश की लेकिन कुछ कर नहीं पाया. ट्रिप्पी को बहुत-बहुत प्यार.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले