देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया प्रेसवार्ता को संबोधित

3 दिसबंर को फिर मनेगी कमल वाली दीवाली क्योंकि मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने वाली है -श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर । 15 नवंबर 2023।

Abhishek Raghuvanshi16 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • 3 दिसबंर को फिर मनेगी कमल वाली दीवाली क्योंकि मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने वाली है -श्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर ।15 नवंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा क्रमांक 1 से प्रत्याशी श्री कैलाश विजयवर्गी ने अभय प्रशाल स्थित भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हमने भाजपा के संकल्प से सिद्धि तक के सफर के आधार पर प्रचार-प्रसार किया,भाजपा विजय संकल्पपर्व के रूप में यह चुनाव प्रचार-प्रसार की अवधि रही है जिसमें हर एक व्यक्ति के मन से आवाज निकली है फिर इस बार भाजपा सरकार। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के शासनकाल में चतुर्दिक विकास का साक्षी बनकर उभरा है। शिक्षा ,स्वास्थ्य,महिला,युवा , किसान, सामाजिक कल्याण, जनजातीय कल्याण, यातायात परिवहन, आस्था एवं पौराणिक केंद्रों के विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी थी कि प्रत्येक गरीब परिवार को अपना घर मिले, इस दिशा में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व सफलता पाई और लगभग 45 लाख गरीब परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना पूरा किया । यह प्रधानमंत्री मोदी की ही गारंटी का परिणाम है कि भाजपा सरकार के प्रयास से लगभग 1.36 करोड़ की आबादी को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल लिया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही गारंटी थी जिससे करोड़ों छोटे किसानों को किसान सम्माननिधि की 12,000 की राशि उनके खातों में मिल रही है,आज न कोई बिचौलिया है न कोई फर्जी लाभार्थी । श्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए मोदी जी ने जो गारंटी दी थी वह भी पूरी हो गई है। कुछ दिन पहले ही लोकसभा और विधानसभा में माताओं, बहनों और बेटियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का कानून पारित किया गया है। मोदी की गारंटी है जो भाजपा पर भरोसा का आधार है।भाजपा पर भरोसा है,क्योंकि मध्य प्रदेश बीमारू से विकसित राज्य की ओर कदम बढ़ा रहा है।

तब और अब मध्य प्रदेश के विकास की कहानी है!मध्य प्रदेश का तब वर्ष 2003 में, कांग्रेस राज में प्रदेश में आर्थिक विकास की दर 4.43 % थी जो भाजपा सरकार में अब 16% हो गई है।

कांग्रेस राज में तब खाद्यान्न उत्पादन तब 107 लाख मीट्रिक टन था , जो भाजपा के काल में अब यह बढ़कर 619 लाख मीट्रिक टन हो गया है।तब किसानों को फसल ऋण तब 15% से 16% ब्याज पर मिलता था , लेकिन अब किसानों को फसल ऋण
शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिल रहा है!औद्योगिक विकास दर कांग्रेस के राज में ऋणात्मक हुआ करती थी , भाजपा सरकार में अब यह बढ़कर 24% हो गई है। प्रतिव्यक्ति वार्षिक आयवर्ष 2003 में लगभग 12,000 रुपए थी , जो अब बढ़कर 1.40 लाख हो गई है।कांग्रेस राज में तब मध्यप्रदेश बजट का आकार 23 हजार करोड़ रुपये था लेकिन अब यह बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए हो गया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज में तब सड़क मात्र 60 हजार किमी थी , जो अब बढ़कर 5 लाख किमी से अधिक हो गई है। कांग्रेस राज में ऊर्जा क्षमता तब सिर्फ 5 हजार मेगा वाट थी , जो अब बढ़कर 28 हजार मेगा वाट से अधिक हो गई है। कांग्रेस राज में तब मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज सिर्फ 5 थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं ,मोदी की गांरटी का ही असर है कि मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर, समर्थ और विकास का पर्याय बना है इसीलिए एमपी में भाजपा ने जो कहा वो किया और जो नहीं भी कहा वो भी पूरा करके दिखाया । साथी श्री विजयवर्गीय ने कहा की भाजपा ने जो कहा सो किया , 2018 में कहा था महिला उत्थान भाजपा सरकार की पहचान रही है।हमारी सरकार ने बालिका के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा एवं विवाह तक एक अभिभावक की भूमि का निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है मध्यप्रदेश का यह चुनाव सिर्फ 5 साल का चुनाव नहीं ,यह चुनाव है आने वाले 25 साल का कि जब हमारा प्रदेश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो मध्य प्रदेश की दशा -दिशा कैसी होगी ? आपको चुनाव करना है भाजपा सरकार में बन रहे स्वर्णिम मध्यप्रदेश या फिर कांग्रेस सरकार में रहे बीमारू,मध्यप्रदेश को आपको चुनना है अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को जो भाजपा ने दिया या अंधकार को जिसे कांग्रेस ने आपके ऊपर थोपा था । आपको चुनना है महिला सम्मान को जो भाजपा सरकार में संभव हुआ या महिला अपमान को जो कांग्रेस की रीत रही है। आपको चुनना है देश -प्रदेश के सम्मान को , जो भाजपा सरकार में हुआ है अथवा देश -प्रदेश के अपमान को जो कांग्रेस लगातार करती रही है!मध्यप्रदेश के मतदाता भाई-बहन समर्थ, समझदार और जागरूक है,वह कांग्रेस की बदहाली के झांसे में नहीं पड़ने वाले है,वह फिर इस बार मोदी की गारंटी को चुनने वाले है,3 दिसबंर को फिर कमल वाली दीपावली मनने वाली है, जब मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी । फिर इस बार भाजपा सरकार।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेंद्र सलूजा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री सुमित मिश्रा ,मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी ,सह मीडिया प्रभारी श्री नितिन द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑