दिग्विजय सिंह गुट का पलड़ा भारी, सुरजीत सिंह चड्ढा बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष
. इंदौर शहर कांग्रेस को करीब साढ़े पांच महीने बाद अपना नया शहराध्यक्ष मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी सुरजीत सिंह चड्ढा को शहराध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश गुरुवार शाम को जारी किया गया।
. इंदौर शहर कांग्रेस को करीब साढ़े पांच महीने बाद अपना नया शहराध्यक्ष मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी सुरजीत सिंह चड्ढा को शहराध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश गुरुवार शाम को जारी किया गया। इसके साथ ही भोपाल शहर के लिए मोनू सक्सेना, खंडवा शहर के लिए मनीष मिश्रा और खंडवा ग्रामीण अध्यक्ष के लिए अजय ओझा को नियुक्त किया गया है। चड्ढा पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष उजागर सिंह चड्ढा के बेटे हैं। पिता-पुत्र दोनों विधायक के चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन जीत नहीं मिली थी। अरविंद बागड़ी और गोलू अग्निहोत्री प्रदेश कमेटी में मिला पद हालांकि शहराध्यक्ष पद की दौड़ में रहे अरविंद बागड़ी और विशाल (गोलू) अग्निहोत्री दोनों को ही प्रदेश कमेटी में सचिव पद के लिए मनोनीत कर भरपाई की गई है। बाकलीवाल पहले ही प्रदेश कमेटी में शामिल है। इस तरह कांग्रेस ने शहराध्यक्ष के दावेदारों को झटका भी दिया और पार्टी से नाराजगी दूर करने के लिए प्रदेश कमेटी में पद भी दे दिया। बड़े आपस की लड़ाई में उलझे चुपचाप आगे निकल गए चड्ढा इस पद के लिए अरविंद बागड़ी की नियुक्ति जनवरी माह में की गई थी लेकिन विरोध के बाद उन्हें होल्ड कर पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को फिर प्रभार दिया गया लेकिन इसके बाद उन्हें भी होल्ड कर दिया गया और महेंद्र जोशी को प्रभार दे दिया गया। इस पद के लिए बागड़ी और बाकलीवाल के बीच खींचतान चल रही थी, इसी बीच गोलू अग्निहोत्री भी लगे हुए थे। बागड़ी ने अग्रवाल समाज का दबाव लगाया और साथ ही जीतू पटवारी और शोभा ओझा का भी समर्थन था, लेकिन बागड़ी को लेकर आए फीडबैक और फिर पटवारी के पर्दे के पीछे जुटे होने की कहानी के चलते कमलनाथ ने बागड़ी से दूरी बना ली। इसी तरह बाकलीवाल के समर्थकों द्वारा बागड़ी के शहराध्यक्ष बनने पर किए गए विरोध प्रदर्शन ने कमलनाथ को नाराज कर दिया, जबकि बाकलीवाल उनके करीबी थे। उधर गोलू अग्निहोत्री निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के साथ दिल्ली तक दौड़ आए इन्होने कमलनाथ को नाराज कर दिया। ऐसे में तीनों ही दावेदार एक-एक कर बाहर हो गए।
जो सर्वे में आएगा उसे ही मिलेगा टिकट, कोई गुटबाजी नहीं है चड्ढा
नए शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चुनाव के पहले पार्टी ने मुझे अहम जिम्मेदारी दी है, मेरा काम होगा कि शहर की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत दिलाना। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और जो शीर्ष नेतृत्व तय करेगा उसी तरह आगे बढ़ा जाएगा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि ना तेरा ना मेरा जो सर्वे में नाम आएगा, उसे ही टिकट मिलेगा और पार्टी जिसका टिकट तय करेगी, हम सभी उसी के पीछे जिताने के लिए लग जाएंगे। जो भी कार्यकर्ता नाराज है, या गतिविधियों में नहीं आ रहा है, उनके घर जाएंगे, मनाएंगे, पैर पड़ेंगे, साथ लाएंगे। कांग्रेस एकजुट है और आमजन में कांग्रेस के लिए ही मन है, सरकार हमारी ही बनेगी
दिग्विजय सिंह ओर कमलनाथ की जुगलबंदी पर फिर लगी मुहर
कमलनाथ ने बीच में इस पद के लिए इन तीनों नाम को छोड़कर पूर्व विधायक अश्विन जोशी को तय किया लेकिन जोशी ने टिकट की मंशा में ना कर दिया, फिर दिग्विजय सिंह के ही करीबी रघु परमार से पूछा गया लेकिन वह भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में इनके इंकार के बाद फिर दिग्विजय सिंह के ही करीबी चड्ढा को चुना गया, जो पहले राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है और शहर को जानते हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जुगलबंदी पर भी मुहर लगी कि इस चुनाव के लिए दोनों एकजुट होकर लगे हुए हैं। कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन को भी इंदौर की चुनावी कमान दी हुई है तो ऐसे में उनके लिए भी आसानी होगी
अब टिकट के लिए गोलू अग्निहोत्री और अरविंद बागड़ी की होगी दावेदारी इस नए समीकरण के बाद यह तय है कि चड्ढा विधानसभा चार से चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसके लिए अब सबसे बड़े दावेदार गोलू अग्निहोत्री है, उनकी पत्नी प्रीति भी उतर सकती है। हालांकि यहां से राजा मंधानी, अक्षय बम भी लगे हुए हैं। उधर बागड़ी के लिए अब विधानसभा तीन से टिकट की दावेदारी बन रही है लेकिन वर्तमान बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के पिता व बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से उनके करीबी होने की खबरें उनके टिकट पर भारी पड़ रही है। ऐसे में यहां से बड़े दावेदार में पिंटू जोशी ही बचते हैं। अश्विन जोशी लगातार दो बार हार चुके हैं, ऐसे में उनके टिकट की राह काफी कठिन है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 24 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले


