देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 14 बार पढ़ी गई

कांग्रेस अपने वचन पत्र के लिए प्रतिबद्ध – प्रियंका गांधी

सत्यनारायण पटेल के समर्थन में प्रियंका गांधी ने ली बड़ी सभा जिस प्रदेश मैं हर दिन 17 महिलाओं के साथ बलात्कार होता हो वहां लाडली बहन योजना का क्या मतलब है ? इंदौर ।

Abhishek Raghuvanshi7 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सत्यनारायण पटेल के समर्थन में प्रियंका गांधी ने ली बड़ी सभा

जिस प्रदेश मैं हर दिन 17 महिलाओं के साथ बलात्कार होता हो वहां लाडली बहन योजना का क्या मतलब है ?

तस्वीरों में खबर4 फोटो

इंदौर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की जनता निश्चिंत रहे । कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जो वचन पत्र जारी किया है उसके लिए प्रतिबद्ध है । कर्नाटक में हमने वचन पत्र जारी किया था उस पर काम हो रहा है । जिस प्रदेश में हर दिन 17 महिलाओं के साथ बलात्कार होता हो वहां पर लाडली बहना योजना का क्या मतलब है ?

प्रियंका जी यहां रोबोट चौराहे के पास विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में आयोजित की गई जनसभा को संबोधित कर रही थी । उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी नौकरी में रिक्त पड़े पद और मध्य प्रदेश के घोटाले के मुद्दे पर जनता के साथ चर्चा की । उन्होंने कहा कि महंगाई अत्यधिक बढ़ते जा रही है । अब जब चुनाव करीब आने लगे हैं तब अचानक गैस की टंकी के भाव में कमी की गई है । कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में यह वादा किया है कि नागरिकों को ₹500 में गैस का सिलेंडर मिलेगा । कांग्रेस अपने वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है ।

प्रियंका ने की खजराना गणेश की जय जयकार

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत खजराना गणेश की जय जयकार के साथ की । इसके साथ ही महाकाल और ओंकार बाबा का भी स्मरण किया और इंदौर की धरती को प्रणाम किया । उन्होंने कहा कि इंदौर के साथ मेरा भावनात्मक रिश्ता है । जब गांधी जी के द्वारा करो या मरो आंदोलन शुरू किया गया था । तब इंदौर के स्वतंत्रता सेनानी श्याम कुमार आजाद, नागेंद्र कुमार आजाद, आनंद मोहन माथुर आदि ने इस आंदोलन में बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस नेताओं के खून को लेकर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि मोदी जी ने खून की जांच करने वाली लैबोरेट्री खोल ली है ।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 3 साल में कुल 21 बेरोजगार युवाओं को सरकार ने नौकरी दिलाई है । यह आंकड़ा बहुत चिंताजनक है । हजारों सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं । उन पर सरकार के द्वारा कोई भर्ती नहीं की जा रही है ।

उन्होंने सभा में मौजूद जनता से यह सवाल किया कि 18 सालों में सरकार की नीतियों से क्या लाभ हुआ ? देश के गिनती के उद्योगपति आगे बढ़ रहे हैं । मप्र सरकार ने पिछले 3 सालों में सिर्फ 21 रोजगार दिए है। गांवो में बहुत गरीबी है । विराट की सेंचुरी हो गई प्याज की भी सेंचुरी हो जाएगी। मोदी जी कहते हैं हम इंदिरा गांधी के नाम पर वोट मांगते हैं इसमें क्या बुराई है।प्रधानमंत्री के पद की गरिमा होनी चाहिए । मप्र में गांवो से पलायन हो रहा है । उन्होने सवाल किया कि क्या जनता का हक नहीं है कि आपसे 10 साल का हिसाब पूछे ? मप्र में महिलाओं का हक नहीं कि पूछे कि पहले हमें सरकार ने राशि क्यो नहीं दी ?
सरकार हजारो करोड़ रु अडानी के माफ कर सकती है लेकिन पुरानी पेंशन के लिए पैसे नहीं है।नोट बन्दी का नुकसान छोटे छोटे लोगों को हुआ किसी उद्योगपति को नही हुआ। जिस प्रदेश में रोज 17 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हों वहां लाडली लक्ष्मी योजना का क्या मतलब है ?

इस सभा का संचालन महेंद्र जोशी ने किया । सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को उनकी समस्याओं से मुक्ति नहीं मिल सकी है । अवैध कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है । इन कालोनियों के रह वासियों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार किया गया है । इस सभा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी संबोधित किया । सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुरेश पचौरी, शोभा ओझा भी प्रमुख रूप से मौजूद थे । इसके साथ ही कांग्रेस के इंदौर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी इस सभा में पहुंचे थे ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑