देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 30 बार पढ़ी गई

24 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन में 200 से ज्यादा लोगों की बचाई जान

एसडीइआरएफ के 45 जवान, होमगार्ड के 70 जवान व सिविल डिफेंस के 30 वालेंटियर मैदान में उतरे। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। इंदौर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण निचली बस्तियों में जलजमाव हो गया।

Abhishek Raghuvanshi17 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


एसडीइआरएफ के 45 जवान, होमगार्ड के 70 जवान व सिविल डिफेंस के 30 वालेंटियर मैदान में उतरे। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा।
इंदौर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण निचली बस्तियों में जलजमाव हो गया। वहीं जिले के अन्य इलाकों में राहत कार्य के लिए एसडीइआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इंदौर कलेक्टर शुक्रवार रात से ही निगम कंट्रोल रूम में पहुंचकर जलजमाव की स्थिति का आकलन करते रहे। वहीं शनिवार को दिन में भी जिला प्रशासन की टीम के साथ वे मैदान में राहत कार्य के लिए उतरे और करीब 201 लोगों की जान बचाई गई।
एसडीइआरएफ के 45 जवान, होमगार्ड के 70 जवान व सिविल डिफेंस के 30 वालेटियर जुटे। सांवेर क्षेत्र में एसडीईआरएफ, होमगार्ड व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्वाला गांव में पहुंचकर गर्भवती का सुरक्षित प्रसव करवाया। बेटमा के कलारिया में टापू पर फंसे 21 लोगों को एक मोटर बोट के माध्यम से रेस्क्यू कर निकाला। बारि के पानी से टापू का मृदा का कटाव हो रहा था। तीन घंटे के मशक्कत में 21 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
समय घटना बचाए गए व्यक्ति रेस्क्यू टीम सदस्य
शुक्रवार रात 11.20 बजे सिमरोल के उतेरिया गांव में कार डूबी 05 08
शुक्रवार रात 1.30 बजे हीरानगर में एमआर-10 सर्विस रोड में कार फंसी 14 07
शनिवार सुबह 4.30 बजे बाणगंगा क्षेत्र में एमआर-10 सर्विस रोड पर ट्रैवलर फंसी 25 08
शनिवार सुबह 9.10 बजे जनता कालोनी में दो मकान में जलभराव व गिरे 19 08
शनिवार सुबह 10.35 बजे कबूतरखाना क्षेत्र की बस्तियों में जलभराव 25 08
शनिवार सुबह 10.35 बजे हातोद के तालाब में एक व्यक्ति बहा 08
शनिवार सुबह 10.45 बजे तिलक नगर में कार फंसी 05 08
शनिवार दोपहर 12 बजे सांवेर के गवाला गांव में गर्भवती का प्रसव कराया 01 08
शनिवार दोपहर 12.20 बजे हीरानगर क्षेत्र में एमआर-10 की सर्विस रोड में फंसी कार 05 08
शनिवार दोपहर 12.45 बजे बेटमा के कलारिया गांव में नदी का पानी घुसा 21 08
शनिवार दोपहर 12.50 बजे सदर बाजार क्षेत्र के गाडराखेड़ी में घरों में पानी घुसा 36 08
शनिवार दोपहर 12.50 बजे सदर बाजार क्षेत्र के सिंकराबाद में घरों में पानी घुसा 42 08
शनिवार शाम 5 बजे मानपुर के नाहरखेड़ा खुर्द के तालाब में तीन व्यक्ति डूबे 03 06
शनिवार शाम 7 बजे सांवेर के राजौदा में राफ फास्फेट फैक्ट्री में दो बुजुर्ग फंसे 02 08
एकता नगर के घरों में घुसा पानी, पलंग पर बैठकर महिलाओं ने बनाया भोजन
शनिवार को इंदौर की निचली बस्तियों में जल जमाव हो गया। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। पीपल्याराव क्षेत्र में एकता नगर में तो सड़क पर पानी इस कदर भर गया कि लोगों को वाहन निकालने में भी परेशानी हुई। इस क्षेत्र में जीतनगर के भी कई घरों में पानी भरा।
एकता नगर में पानी की टंकी के पास रहने वाले जगदीश जगदाले के घर में शुक्रवार रात 12 बजे से ही पानी भरने लगा था। उनके परिवार के कुछ सदस्य मूसाखेड़ी में रिश्तेदार के घर रहने के लिए गए। जगदीश ने बताया कि तीन साल बाद इस क्षेत्र में इतना पानी देख रहा हूं। बारिश के कारण घर का सामान भी गीला हुआ और घर में खाना भी नहीं बन पाया। एकता नगर में रहने वाली शन्नो बाई ने बताया कि घर में पानी आने के कारण काफी परेशानी हो रही है। पलंग पर बैठकर आटा गूंथ रही हूं और जैसे-तैसे किचन में पानी में खड़े होकर खाना बनाना मजबूरी है। इस क्षेत्र के कई घरों में पानी भरने के बाद भी नगर निगम की टीम मदद के लिए नहीं पहुंची।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑