सेंट्रल जेल में पिछले 20 सालों से हत्या के मामले में सजा काट चुके एक कैदी का जेल के मुलाकात परिसर में कार में जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है।
दरसल इन दिनों सोश्यल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पिछले 20 सालों से सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहा शेलु जायसवाल नाम का व्यक्ति की अपनी 20 साल की सजा पूरी होने के बाद 15 अगस्त को रिहा किया गया था रिहा होने के बाद शेलु के चाहने वाले विधायक लिखी हुई फोर व्हीलर वाहन मुलाकात परिसर तक लेकर पहुचे और जेल से 20 साल बाद रिहा हुए शेलु जायसवाल को बैठाकर जुलूस के रूप में निकले जिसका विडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
वही पूरे मामले में जब जेल अधीक्षक अलका सोनकर से बात की गई तो तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो 15 अगस्त के दिन का है जिसमे एक कैदी शेलु जायसवाल अपनी पूरी 20 साल की सजा काटने के बाद रिहा हुआ था रिहाई के दौरान शेलु जायसवाल जिस गाड़ी में बैठ कर जेल की मुलाकात परिसर से जुलूस के रूप में निकला था उस गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था जिस कारण से गाड़ी को गेट के अंदर तक आने दिया गया था वही वायरल वीडियो को देखते हुए जेल अधीक्षक द्वारा जेल कर्मचारियों को सख्त लहजे में सुरक्षा , व्यवस्था और मुस्तेद रहने और किसी प्रकार का कोई वीडियो कोई व्यक्ति नही बना पाए इसके लिए जेल कर्मचारियों को आदेशित किया गया है
