देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

साथी आरक्षक पर चाकू से हमले के आरोपी को सजा नहीं दिला पाई पुलिस

अपने ही साथी आरक्षक पर चाकू से पांच वार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट से सजा नहीं दिला पाई।

Abhishek Raghuvanshi16 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अपने ही साथी आरक्षक पर चाकू से पांच वार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट से सजा नहीं दिला पाई। घटना के बाद से लेकर कोर्ट में सुनवाई के दौरान तक उचित प्रक्रिया का पालन नहीं करने सहित आरक्षक का इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान में चूक के चलते दो आदतन अपराधियों को सजा नहीं हो सकी। अब इस मामले में अपील करने की तैयारी की जा रही है।

रात को ड्यूटी से घर लौट रहे आरक्षक से पैसे और मोबाइल लूट के दौरान चाकू से हमला करने से जुड़े करीब पांच साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रेम पाल सिंह ठाकुर ने फैसला सुनाया है। सबूतों के अभाव में आरोपी विक्की झा और दीपक सिकरवार को बरी किया गया है। एडवोकेट अपूर्व अरविंद जैन ने बताया कि घटना 16 जनवरी 2018 की है।
पुलिस सुरक्षा बल के आरक्षक मनोज गोस्वामी तुकोगंज थाना क्षेत्र के पार्क रोड स्टेशन के पास से रात करीब 11.30 बजे गुजर रहे थे, तभी लूट की नीयत से दोनों आरोपियों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर मनोज को पेट और पैर में चाकू से पांच वार किए। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पास ही निजी अस्पताल में मनोज का उपचार किया गया। 1 फरवरी को सिलसिलेवार लूट के आरोप में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस की चूक से बच गए आरोपी
घटना के बाद आरक्षक मनोज के बयान जांच अधिकारी सारिका रावत ने लिए, थाने जाकर एफआईआर भी लिखी, लेकिन उस पर उनके साइन ही नहीं थे। उनकी जगह टीआई के साइन थे, जो कोर्ट में गलत साबित हुए।
जांच अधिकारी ने अस्पताल में बनाई देहाती नालसी (फरियादी के बायन और घटना की जानकारी) में घटना की तारीख, समय आदि का उल्लेख नहीं किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्वतंत्र साक्षी बनाने के बजाए थाने के आरक्षक अजब सिंह को गवाह बना दिया था। उसके बयान में विरोधाभास रहा। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के इतर साक्ष्य अधिनियम के तहत चालान में पेश किए जाने वाला धारा 65 बी का सर्टिफिकेट नहीं पेश किया गया।

मनोज का उपचार करने वाले डॉक्टर अविनाश विश्वानी का बयान, जिसमें उन्होंने कहा ऐसे मामलों से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी मुझे नहीं है। तकनीकी बिंदुओं से जुड़ी क्योरी प्रोसेस पर उन्हें जानकारी नहीं होने की बात सामने आई, जिसका फायदा आरोपियों को मिला।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑