सराफा कारोबारी की दुकान से सोने की अंगुठियो से भरा बाक्स ले जाने वाले आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराएं ।
✓आरोपियो के द्वारा बिना नम्बर की टु व्हीलर का उपयोग कर दुकान की रैकी कर दिया था घटना को अंजाम । ✓आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टु व्हीलर वाहन तथा चोरी की गई 09 सोने की अंगुठिया बरामद ।
✓आरोपियो के द्वारा बिना नम्बर की टु व्हीलर का उपयोग कर दुकान की रैकी कर दिया था घटना को अंजाम ।
✓आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टु व्हीलर वाहन तथा चोरी की गई 09 सोने की अंगुठिया बरामद ।
✓आरोपियो के साथ चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार ।
इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणो में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो-तीन संदिग्ध लड़के सस्ते दामों पर सोने का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबीर द्वारा बताए स्थान से क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर उक्त संदेहियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1).गौरव सिंह चौहान निवासी इंन्द्रानगर मांगलिया इंदौर, (2).सत्यम सिंह चौहान निवासी इन्द्रा नगर मांगलिया इंदौर एवं (3).अन्य एक नाबालिग होना बताया उक्त संदेहियो से सोने की अंगूठियों के संबंध में पुछताछ करते बिल नहीं होना बताया ।
आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने की चाहत में सुनियोजित तरीके से प्लान बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था । दिनांक 11.08.2023 को परदेशीपुरा क्षेत्र में राणी सती ज्वेलर्स नाम की दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने आरोपी गौरव दुकान के अंदर गया एवं महिला दुकानदार को बातो में उलझाया तथा बातचीत करते करते सोने की अंगुठियो से भरा बाक्स लेकर दुकान से भाग गया तथा दुकान से कुछ दूरी पर खड़े अपने साथियों के साथ बिना नम्बर के दो पहिया वाहन पर बैठकर फरार हो गया । उक्त बाक्स में सोने की 09 अंगुठिया थी जिसके संबंध में फरियादी द्वारा थाना परदेशीपुरा इंदौर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि की पंजीबद्ध कराया गया था ।
आरोपियों के कब्जे से घटना में गया मश्रुका 09 सोने की अंगूठियां एवं घटना में प्रयोग किया गया बिना नंबर का दो पहिया वाहन बरामद किया गया तथा चोरी के सोने के आभूषण खरीदने वाले सुनार (4).अंशुल सोनी निवासी सेटेलाईट कालोनी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया जिस पर कार्यवाही की जा रही है। तथा गिरफ्तार आरोपियों से संपत्ति संबंधी घटनाओं के संबंध में पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले